फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one man from renuka died in car accident in chadna nahan

कार दुर्घटना में रेणुकाजी क्षेत्र के व्यक्ति की मौत

Mon, 18 Apr 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
one man from renuka died in car accident in chadna  nahan
one man from renuka died in car accident in chadna nahan
नाहन/ददाहू (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के चाढ़ना में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। दुर्घटना में घायल व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज नाहन में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। हादसा रविवार देर रात हुआ।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जगपाल निवासी गांव चाढ़ना तहसील ददाहू ने पुलिस थाना श्री रेणुका जी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जगपाल ने बताया कि बीती रविवार देर रात किसी व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि चाढ़ना गांव के साथ एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस सूचना के आधार पर जगपाल और उसका भाई मौके पर पहुंचे, तो देखा कि सड़क से नीचे खाला में एक कार एचपी79-1944 दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।
विज्ञापन

कार के साथ कपिल निवासी चाढ़ना घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। घायल को तुरंत ददाहू अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत होने के बाद कपिल को प्राथमिक उपचार के बाद नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जम्वाल ने दुर्घटना में व्यक्ति के मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed