Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nss sivir in ronhaat college

Sirmour News: ब्रह्माकुमारी दया दीदी और राखी दीदी ने एनएसएस स्वयंसेवकों को सिखाया तनावमुक्त जीवन का मंत्र

Sat, 28 Nov 2026 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
nss sivir in ronhaat college
रोनहाट कॉलेज में ब्रहमाकुमारीज को सम्मानित करते शिक्षक और छात्राएं। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी
रोनहाट ( सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय रोनहाट में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर में ब्रह्माकुमारी संस्था से पधारीं दया दीदी एवं राखी दीदी ने मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण पर विशेष सत्र लिया। उन्होंने कहा कि आज के युवा पढ़ाई, कॅरिअर की चिंता, प्रतिस्पर्धा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के कारण तनाव और अकेलेपन का सामना कर रहे हैं। स्वयंसेवकों को तनाव से निपटने, सकारात्मक सोच, नियमित दिनचर्या व पर्याप्त नींद तथा अपनी भावनाओं को परिवार और मित्रों से साझा करने के महत्व की जानकारी दी गई।
शिविर में जातिगत भेदभाव एवं छुआछूत के विरुद्ध एक विचार-विमर्श सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नलिन रमौल, पिंकी रमौल, कार्यक्रम अधिकारी मंजना शर्मा, बंदना अत्री, कृतिका सैनी, अनिल कुमार और स्वयंसेवकों ने खुलकर अपने विचार रखे।
विज्ञापन

चर्चा में यह बात सामने आई कि संविधान के अनुच्छेद 17 के तहत छुआछूत को समाप्त किए जाने के बावजूद समाज में भेदभाव के कई रूप आज भी दिखाई देते हैं, जैसे सामूहिक भोज में अलग पंगत, अलग बर्तन या आयोजनों में अलग बैठाना। प्रतिभागियों ने माना कि जिन समुदायों की कला, संगीत और श्रम के बिना हमारे उत्सव अधूरे हैं, उन्हें सामाजिक निर्णयों और सम्मान में बराबर का भागीदार बनाना आवश्यक है। स्वयंसेवकों ने अपने परिवार और गांव में किसी भी प्रकार के जातिगत भेदभाव का विरोध करने तथा समानता एवं बंधुता के सांविधानिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने रोनहाट के पारंपरिक जल-स्रोत की सफाई भी की। उन्होंने जल-स्रोत के आसपास उगी झाड़ियां, जमा कूड़ा और प्लास्टिक हटाया और ग्रामीणों को जल-स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का संदेश दिया। स्वयंसेवकों का कहना था कि पहाड़ के ये पारंपरिक जल-स्रोत पीढ़ियों से गांवों की प्यास बुझाते आए हैं और इन्हें बचाना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। शिविर में स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों और गोद लिए गांव रास्त की जानकारी भी दी गई।---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed