फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nss sivir in nageta school

Sirmour News: एनएसएस स्वयंसेवियों ने सीखी सेवा और नेतृत्व की सीख

Wed, 30 Sep 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
nss sivir in nageta school
नघेता स्कूल में एनएसएस शिविर के समापन पर मुख्यातिथि को सम्मानित करता स्कूल प्रबंधन। संवाद
-नघेता स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नघेता में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर 2026-27 का सोमवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में प्लैनेट अकादमी पांवटा साहिब के निदेशक अनिल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
उन्होंने स्वयंसेवियों को अनुशासन, सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी और नेतृत्व क्षमता का महत्व बताते हुए समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। उन्होंने शिविर के दौरान स्वयंसेवियों की ओर से किए गए सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

समापन समारोह में स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक संदेशों की झलक देखने को मिली। उत्कृष्ट सहभागिता, अनुशासन और सेवा भावना के लिए स्वयंसेवियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य कमल तोमर, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी कमलेश शर्मा, आशा शर्मा, राजेश शर्मा, केदार सिंह फौजी, अनिल पुंडीर सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी कमलेश शर्मा ने सभी अतिथियों और स्वयंसेवियों का आभार जताया।------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed