फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Murder case registered after forensic team investigation in Kalaamb

फोरेंसिक टीम की पड़ताल के बाद हत्या का मामला दर्ज

Sat, 05 Mar 2022 12:10 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Murder case registered after forensic team investigation in Kalaamb
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)। ग्राम पंचायत पालियों के जंगल में मिले लापता युवती के शव मामले में शुक्रवार को फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद कालाअंब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा।
बहरहाल, फोरेंसिक टीम की ओर से सारे प्रकरण की गहनता से जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अभी युवती के परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है।
लिहाजा, पुलिस अपनी तफ्तीश में तेजी लाते हुए कातिल व हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। बता दें कि वीरवार को ग्राम पंचायत पालियों के जंगल से एक 19 वर्षीय युवती का शव पत्थरों के नीचे दबा हुआ बरामद हुआ था, जो 20 फरवरी से लापता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लगातार लापता युवती की तलाश कर रही थी, जिसका शव गत वीरवार को अंधेरी के समीप जंगल में खाई के बीच पत्थरों से ढका अर्धनग्न अवस्था में मिला। प्रारंभिक जांच में ही मामला हत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा था। लिहाजा, पुलिस ने इस पूरे मामले में फोरेंसिक टीम की सहायता ली और फोरेंसिक जांच के बाद हत्या का मामला दर्ज किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर बबीता राणा ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। फारेंसिक रिपोर्ट आने पर ही पता चल पाएगा कि हत्या कैसे और कब की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed