{"_id":"6b0037b6969e7febe401cd14","slug":"motorcyclist-killed-after-being-run-over-by-a-truck-nahan-news-c-177-1-ssml1030-194645-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ट्रक के कुचलने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ट्रक के कुचलने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
भुपपुर-केदारपुर के पास एनएच पर हादसा, चालक ट्रक समेत मौके से फरार
नाहन के कठाना निवासी सुखदर्शन सिंह के रूप में हुई पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा साहिब-कालाअंब एनएच-07 पर भुपपुर-केदारपुर के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक सड़क पर गिरकर ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गया। गंभीर हालत में उसे एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
मृतक की पहचान सुखदर्शन सिंह पुत्र श्रीनाथ सिंह निवासी गांव कठाना, डाकघर सुरला, तहसील एवं थाना नाहन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सुखदर्शन बाइक पर बद्रीपुर से रैनबैक्सी चौक की ओर जा रहा था। इसी दिशा में एक ट्रक भी जा रहा था। भुपपुर-केदारपुर के समीप ट्रक चालक ने कथित तौर पर लापरवाही से कंडक्टर साइड से बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क पर गिर गया और ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गया।
सूचना मिलने पर पांवटा साहिब पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।