फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   masjid haripur mohala mohtmim election

Sirmour News: मोहम्मद रफी नाहन की मस्जिद हरिपुर मोहल्ला के मोहतमिम नियुक्त

Sun, 05 Oct 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
masjid haripur mohala mohtmim election
नाहन में मोहमम्द रफी को नियुक्ति पत्र सौंपते अंजुमन इस्लामिया के प्रधान गुल मन्नवर उर्फ बॉबी अह
सचित्र--
विज्ञापन


चुनाव ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष मुबारिक अली ने किया विजयी घोषित

अंजुमन इस्लामिया के प्रधान बॉबी अहमद ने दिया नियुक्ति पत्र

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। नाहन की मस्जिद हरिपुर मोहल्ला के मोहतमिम के चुनाव रविवार को अंजुमन इस्लामिया नाहन के कार्यालय में आयोजित हुए। इस चुनाव में दो लोगों ने मोहतमिम के लिए दावेदारी पेश की हुई थी।

चुनाव के दिन इन दो उम्मीदवारों में से एक जकी अंसारी ने चुनाव लड़ने में असमर्थता जताते हुए दूसरे उम्मीदवार मोहम्मद रफी के समर्थन में अपना पर्चा वापस ले लिया। इसके बाद चुनाव ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष मुबारिक अली और सदस्यों के पास एक ही उम्मीदवार शेष रह गया।
विज्ञापन


इसके चलते चुनाव ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष ने दूसरे सदस्यों के साथ आपसी विचार-विमर्श करने के बाद अंजुमन इस्लामिया को संविधान के अनुसार मोहम्मद रफी को विजयी घोषित कर मोहतमिम का नियुक्ति पत्र प्रदान करने के निर्देश दिए। इसके बाद अंजुमन इस्लामिया के प्रधान गुल मन्नवर उर्फ बॉबी अहमद ने मोहम्मद रफी को विजयी घोषित करते हुए उनको मस्जिद हरिपुर मोहल्ला का मोहतमिम घोषित करते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मोहम्मद रफी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने फूल-मालाएं पहनाकर मोहम्मद रफी का स्वागत किया। बता दें इस चुनाव को लेकर 14 अगस्त को चुनाव ट्रिब्यूनल घोषित किया गया था। चुनाव सही और निष्पक्ष ढंग से हों इसके लिए अखबारों और सोशल मीडिया पर तो प्रचार-प्रसार किया ही गया, मस्जिद के नोटिस बोर्ड पर भी इसकी सूचना चस्पां की गई थी।


अंजुमन इस्लामिया के प्रधान गुल मन्नवर उर्फ बॉबी अहमद ने बताया कि अंजुमन इस्लामिया के संविधान के मुताबिक यह प्रक्रिया अपनाई गई है। आज से मोहम्मद रफी ही हरिपुर मोहल्ला मस्जिद के नए मोहतमिम होंगे।

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed