फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   link road condition in kumja matraliyo not good

Sirmour News: बरसात में पांवटा साहिब चुंगी नंबर छह से कुंजा मतरालियों मार्ग बदहाल

Sun, 20 Sep 2026 11:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
link road condition in kumja matraliyo not good
हीरपुर से चुंगी नंबर छह होकर पहाड़ी कॉलोनी तक बदहाल सड़क मार्ग। संवाद
इस मार्ग से गुजरने वाले कॉलेज, निजी स्कूलों के छात्र और ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

सड़क बुरी तरह से उखड़ चुकी है, राहगीरों और छोटे वाहनों का गुजरना कठिन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र को जोड़ने वाली चुंगी नंबर छह से कुंजा मतरालियों पहाड़ी कॉलोनी तक संपर्क सड़क की दशा खराब हो गई है। इस मार्ग से पांवटा साहिब कॉलेज, निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं समेत विभिन्न गांवों जुड़े हैं। सड़क की हालत इतनी खराब है कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि गड्ढों से होकर पैदल व छोटे वाहन का गुजरना कठिन हो रहा है।
स्थानीय निवासी ओम प्रकाश, जगमोहन सूर्या, कमलेश ठाकुर, नीलम कपूर, अर्चना चौधरी, रमेश शर्मा, अतर सिंह, पिंकी कपूर, ललित कुमार ने बताया कि कुछ वर्ष पहले सिंचाई नहर को भूमिगत करते हुए इसके ऊपर मार्ग चौड़ीकरण कार्य हुआ है। हीरपुर से लेकर चुंगी नंबर-छह होकर ये मार्ग देवीनगर के समीप तक जाता है।
विज्ञापन

शहर के वार्ड-13 से शुरू होकर, वार्ड-छह 12 और 11 को तथा कुंजा पंचायत की पहाड़ी कॉलोनी तक को संपर्क मार्ग आपस में जोड़ता है। जिस शहरी क्षेत्र के वार्ड में इंटरलाॅक टाइलें लगी हैं, उनकी स्थिति ठीक है लेकिन तारकोल से बनी नहर वाली बाकी सड़क पहाड़ी कॉलोनी के समीप ज्यादा ही खराब हो चुकी है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि जगह-जगह गड्ढों के चलते पैदल तक चलना कठिन हो रहा है। दोपहिया और छोटे वाहनों को भी इस मार्ग से गुजरना कठिन हो रहा है। शहरी क्षेत्र में नगर परिषद और इससे आगे लोक निर्माण विभाग व ग्राम पंचायत इस तरफ ध्यान दें क्योंकि स्कूल, कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राएं रोज दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पांवटा साहिब सूर्यकांत सेमवाल ने कहा कि विभाग के अधिक आने वाले इस क्षेत्र की संपर्क सड़क की मरम्मत बरसात के बाद करवा दी जाएगी। --------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed