फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kisaan jagrukta in dhaulakunwa

Sirmour News: सिरमौर में नकली कीटनाशकों की पहचान बताएंगे विशेषज्ञ

Wed, 03 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
kisaan jagrukta in dhaulakunwa
सिरमौर में एक जून से खेत बचाओ अभियान शुरू
विज्ञापन

-किसानों को संतुलित खाद के उपयोग और रासायनिक खादों का प्रयोग कम करने के लिए किया जाएगा प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
धौलाकुआं (सिरमौर)। केंद्र सरकार ने किसानों को आधुनिक खेती सिखाने और नकली कीटनाशकों से बचाने के लिए ‘खेत बचाओ अभियान’ शुरू किया है। यह अभियान एक से 30 जून तक सिरमौर जिले में चलेगा। इसके तहत कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी सीधे खेतों में जाकर किसानों से संवाद करेंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को खेती में आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों से बचाना है। अक्सर बाजार में मिलने वाले नकली कीटनाशकों से फसलें बर्बाद हो जाती हैं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। अभियान के दौरान विशेषज्ञ किसानों को असली और नकली कीटनाशकों की पहचान करने के तरीके बताएंगे।
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. पंकज मित्तल ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम सीधे खेतों में जाएगी। वे किसानों को खाद की सही मात्रा और अनुपात की सटीक जानकारी देगी। किसानों को संतुलित खाद के उपयोग और रासायनिक खादों का प्रयोग कम करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्राकृतिक खेती अपनाने पर भी जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

--
प्राकृतिक खेती और मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन
डॉ. पंकज मित्तल ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी मर्जी से रसायनों का इस्तेमाल न करें। उन्हें हमेशा कृषि विशेषज्ञों की राय पर ही इनका प्रयोग करना चाहिए। यह अभियान किसानों की आय बढ़ाने और उनकी लागत कम करने में सहायक होगा। अभियान का उद्देश्य मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन और उर्वरकों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर प्रशिक्षण
कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक शिवाली धीमान ने बताया कि किसानों को उर्वरकों के संतुलित उपयोग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें हरी खाद और जैविक तथा जैव-आधारित कृषि आदानों के उपयोग संबंधी जानकारी शामिल होगी। इससे किसानों की क्षमता विकसित होगी। अभियान सतत कृषि पद्धतियों को अपनाने पर भी केंद्रित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed