Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   khelkood in chaugan maidan

Sirmour News: बैडमिंटन में नाहन और राजगढ़ खंड के विद्यार्थी रहे विजेता

Sun, 29 Nov 2026 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
khelkood in chaugan maidan
नाहन के चौगान मैदान में मुख्यातिथि के साथ जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता चुनौतीपूर्ण
सचित्र--
विज्ञापन







संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय एकीकृत खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में जिला सिरमौर के सोलह शिक्षा खंडों से आए विशेष व सामान्य बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। समापन समारोह में युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सिरमौर रमा शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने विशेष बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनका हौसला बढ़ाया।

कार्यक्रम समन्वयक शिवानी थापा और शैली गोपाल ने बताया कि बैडमिंटन (बालक वर्ग) में नाहन खंड के बच्चों ने प्रथम, पांवटा साहिब ने द्वितीय और राजगढ़ खंड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में राजगढ़ की टीम प्रथम रही, जबकि पांवटा साहिब की टीम को द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। इसी प्रकार, फुटबॉल में नाहन की टीम प्रथम, पांवटा साहिब द्वितीय और राजगढ़ की टीम तृतीय स्थान पर रही। वॉलीबॉल में पांवटा साहिब की टीम ने प्रथम, राजगढ़ ने द्वितीय और नाहन की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। बोची (विशेष खेल- बालिका वर्ग) में पांवटा साहिब ने प्रथम, नाहन ने द्वितीय और राजगढ़ की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बोची (विशेष खेल-बालक वर्ग) में नाहन की टीम प्रथम रही, जबकि पांवटा साहिब ने द्वितीय और राजगढ़ की टीम ने तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


इस मौके पर उपप्रधानाचार्य डॉ. आईडी राही, जितेंद्र पंवर, सत्यपाल चौहान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बालक) की प्रधानाचार्य कुसुम कौशल, राजकीय प्राथमिक पाठशाला (मॉडल) की मुख्य अध्यापिका मंजू शर्मा उपस्थित रहीं। इनके अतिरिक्त विशेष शिक्षक विवेकानंद, सुषमा कुमारी, गीता ठाकुर, बृजेश कुमार, भारती देवी और विदुषी अग्रवाल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed