फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Kala Amb-Trilokpur road turns into a pond in 15 minutes of rain

Sirmour News: कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क 15 मिनट की बारिश में बन जाती है तालाब

Mon, 31 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Kala Amb-Trilokpur road turns into a pond in 15 minutes of rain
कालाअंब-त्रिलोकपुर संपर्क सड़क पर सब्जी मंडी के समीप जलभराव के बीच गुजरता वाहन। संवाद
सब्जी मंडी के समीप जलभराव से आवाजाही हो रही प्रभावित
विज्ञापन

स्थायी समाधान न होने से लोगों में रोष, आंदोलन की दी चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब-त्रिलोकपुर संपर्क सड़क पर सब्जी मंडी के समीप जलभराव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बरसाती पानी की उचित निकासी नहीं होने के कारण महज 15 मिनट की तेज बारिश में ही सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने के साथ-साथ आसपास के रिहायशी क्षेत्रों में भी पानी घुसने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, त्रिलोकपुर रोड स्थित सब्जी मंडी क्षेत्र में बारिश के दौरान बड़ी मात्रा में पानी जमा हो जाता है। निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण यह पानी ओवरफ्लो होकर हरियाणा क्षेत्र में स्थित रिहायशी कॉलोनी की ओर चला जाता है। कई बार बरसाती पानी घरों में घुसने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ता है। इसके बाद पानी निजी स्कूल के समीप कालाअंब-नारायणगढ़ एनएच-07 पर जमा हो जाता है, जिससे वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होती है।
विज्ञापन

शिव कुमार, अमित कुमार, बंटी, तेजस्वी, प्रताप कुमार, अखिलेश सिंह, आदर्श और सतीश ने बताया कि हर वर्ष बरसात के दौरान त्रिलोकपुर रोड का पानी रिहायशी कॉलोनी में पहुंच जाता है। कई बार प्रशासन को समस्या से अवगत करवाया गया, लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता सचिन शर्मा ने बताया कि त्रिलोकपुर सड़क पर पैचवर्क, नालियों की सफाई और बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 50 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। सड़क पर कुछ पैचवर्क भी करवाया गया है। उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के कारण नालियों की सफाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। मौसम अनुकूल होते ही पानी की निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

कालाअंब-त्रिलोकपुर संपर्क सड़क पर सब्जी मंडी के समीप जलभराव के बीच गुजरता वाहन। संवाद

कालाअंब-त्रिलोकपुर संपर्क सड़क पर सब्जी मंडी के समीप जलभराव के बीच गुजरता वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed