{"_id":"6b096f8368128a19ed0e3930","slug":"jagrukta-sivir-in-shadiyaar-nahan-news-c-177-1-nhn1011-195207-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: लोगों को बैंकिंग योजनाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: लोगों को बैंकिंग योजनाओं की दी जानकारी
विज्ञापन
चांदनी में सहकारी बैंक की ओर से आयोजित वित्तीय शिविर में शामिल लोग।स्रोत आयोजक
सतौन के शड़ियार में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित
महिलाओं को बचत, ऋण सुविधाओं और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की सतौन शाखा की ओर से चांदनी पंचायत के अंतर्गत शड़ियार में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता बैंक के सहायक कार्यकारी नरेंद्र सैनी ने की। उन्होंने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए बैंक की विभिन्न सेवाओं और वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी।
नरेंद्र सैनी ने लोगों को छोटी-छोटी बचत के माध्यम से बड़ी पूंजी तैयार करने के तरीके बताए। साथ ही विभिन्न ऋण सुविधाओं और उनके लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, मुख्यमंत्री ज्ञान दीप योजना, डॉ. वाईएस परमार शिक्षा ऋण योजना के बारे में बताया।
इसके अलावा उन्होंने सपनों का संचय योजना, महिला सशक्तीकरण ऋण और किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधाओं से भी लोगों को अवगत करवाया। शिविर में सरस्वती स्वयं सहायता समूह शड़ियार और कुन्ना की महिला सदस्यों ने विशेष रूप से भाग लिया।-- --
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को बचत, ऋण सुविधाओं और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की सतौन शाखा की ओर से चांदनी पंचायत के अंतर्गत शड़ियार में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता बैंक के सहायक कार्यकारी नरेंद्र सैनी ने की। उन्होंने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए बैंक की विभिन्न सेवाओं और वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी।
नरेंद्र सैनी ने लोगों को छोटी-छोटी बचत के माध्यम से बड़ी पूंजी तैयार करने के तरीके बताए। साथ ही विभिन्न ऋण सुविधाओं और उनके लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, मुख्यमंत्री ज्ञान दीप योजना, डॉ. वाईएस परमार शिक्षा ऋण योजना के बारे में बताया।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने सपनों का संचय योजना, महिला सशक्तीकरण ऋण और किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधाओं से भी लोगों को अवगत करवाया। शिविर में सरस्वती स्वयं सहायता समूह शड़ियार और कुन्ना की महिला सदस्यों ने विशेष रूप से भाग लिया।
विज्ञापन
