फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hp retired teachers association ponta unit meeting

निजी अस्पतालों में हिमकेयर योजना बंद करना गलत फैसला : जीएस सैनी

Sun, 11 Aug 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
hp retired teachers association ponta unit meeting
हिमाचल प्रदेश सेवा निवृत अध्यापक संघ पांवटा इकाई की बैठक मेंचर्चा करते पद्वाधिकारी व सदस्य: स
निजी अस्पतालों में हिमकेयर योजना बंद करना गलत फैसला : जीएस सैनी
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र में बेहतर सेवाओं के लिए प्रधानाचार्य डॉ. दीर्घायु प्रसाद सम्मानित
पंजाब सरकार की तर्ज पर एक हजार मासिक चिकित्सा भत्ता देने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश सेवानिवृत्त अध्यापक संघ पांवटा इकाई की बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता पांवटा इकाई के प्रधान गुरदयाल सिंह सैनी ने की। इस दौरान शिक्षा क्षेत्र में बेहतर सेवाएं प्रदान कर रहे कन्या स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. दीर्घायु प्रसाद को सम्मानित किया गया। बैठक में विभिन्न मांगों व समस्याओं समेत कर्मचारियों के मुद्दों पर विचार मंथन किया गया।

बैठक में गुरदयाल सिंह सैनी व सुरजीत सिंह सैनी समेत वक्ताओं ने संशोधित वेतनमान व महंगाई भत्ते की बकाया राशि शीघ्र जारी करने की मांग सरकार से रखी है। इसके साथ ही पंजाब की तर्ज पर चिकित्सा भत्ता एक हजार मासिक किया जाए। लंबित चिकित्सा बिलों को प्रदान करने के लिए बजट प्रावधान करने की मांग रखी गई है।
विज्ञापन


बैठक में पांवटा इकाई के सदस्यों ओम प्रकाश, भूषण शर्मा व ताराचंद मेहता ने कहा कि कम्यूटेशन राशि की कटौती को पंजाब, हरियाणा राज्यों की तरह समयबद्ध किया जाए। संघ की बैठक में प्रदेश सरकार की ओर से निजी अस्पतालों में हिम केयर योजना बंद करने पर कड़ा एतराज जताया है। सरकारी अस्पतालों में सही उपचार नहीं मिलने पर बेहतर विकल्प बंद करना सही फैसला नहीं है। यदि कोई अस्पताल कुछ गलत करता है तो चेतावनी दी जाए। उसके बाद भी नहीं सुधरने पर ऐसे अस्पतालोंं में हिम केयर सुविधा बंद करनी चाहिए। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मजबूत विकल्प हिमकेयर योजना को पहले की तरह ही जारी रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पांवटा इकाई के महासचिव सुरजीत सिंह सैनी ने सभी का स्वागत किया। बैठक में हिमाचल प्रदेश में आपदा में जान गंवाने वाले व्यक्तियों तथा बाल किशन की धर्मपत्नी के अचानक देहांत पर शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।


इस अवसर पर अध्यक्ष गुरदयाल सिंह सैनी, महासचिव सुरजीत सैनी, ओम प्रकाश, भूषण शर्मा, ताराचंद मेहता, राजेंद्र गुप्ता, थेबा राम, देवेंद्र शर्मा, रविंद्र कुमार, श्याम चंद शर्मा, नीना कौशिक, प्रवीण कुमार, मोहम्मद शरीफ, विजय राणा, सरवण सिंह, सुरजीत सिंह व बक्शी राम समेत सेवानिवृत्त शिक्षक संघ पांवटा इकाई के सदस्य मौजूद रहे।
संवाद
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed