फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hit by high voltage power line

हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आने से झुलसा दस वर्षीय बालक

Mon, 11 Apr 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
hit by high voltage power line
पांवटा में हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से झुलसा बालक। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब नगर परिषद के वार्ड-9 में करंट लगने से 10 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ, जब बच्चा मकान की छत पर पतंग उड़ा रहा था। रिहायशी मकान के साथ गुजरती बिजली लाइन की चपेट में आने से बच्चा झुलस कर घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। घायल की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार पांवटा साहिब वार्ड-9 निवासी सुरेंद्र कश्यप का एनएच-07 पर गोविंदघाट बैरियर के समीप दो मंजिला मकान है। मकान की छत के बिल्कुल नजदीक विद्युत विभाग की हाई वोल्टेज लाइन गुजर रही है। इसकी शिकायत लिखित रूप से विद्युत बोर्ड से की जा चुकी थी। घायल बच्चे के पिता सुरेंद्र कश्यप का कहना है कि एकलौता बेटा हन्नी (10) घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इस बीच बेटे को बहुत तेज करंट लगा, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। बिजली के झटके से नीचे गिरने के कारण उसे सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। परिजनों का आरोप है कि लिखित शिकायत के बावजूद कई माह से रिहायशी मकान की छत के समीप से हाई वोल्टेज तारों को दूर नहीं किया गया। बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता पांवटा साहिब अजय चौधरी ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। जिसके बाद कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेज दिया गया है। संवेदनशील स्थल से लाइन को पीछे शिफ्ट करवा दिया जाएगा। पीड़ित बच्चे के उपचार के लिए यथासंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed