फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   employees re-stored electricity supply in kupvi area of sirmaur district with in 60 hours

60 घंटे में विद्युत आपूर्ति बहाल कर कर्मचारियों ने कायम की मिसाल

Sun, 06 Feb 2022 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
employees re-stored  electricity  supply in kupvi area of sirmaur district with in  60 hours
नौहराधार क्षेत्र में बिजली के खंभे पर चढ़कर एचटी लाइन दुरूस्त करता बिजली बोर्ड का लाइनमैन। - फोटो : NAHAN
हरिपुरधार (सिरमौर)। बर्फबारी के दौरान कुपवी में 60 घंटे के भीतर ही बिजली बहाल करके विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने मिसाल कायम की है। आमतौर पर बर्फबारी के दौरान कुपवी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल करने में करीब 10 से 12 दिन लग जाते हैं लेकिन इस बार तीन दिनों के भीतर ही आपूर्ति बहाल करके मिसाल कायम की है।
विज्ञापन

बोर्ड के कर्मचारियों के जज्बे को लोग सलाम कर रहे हैं। कर्मचारियों के इस साहसिक कार्य की 15 पंचायतों के लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। तीन फरवरी को भारी बर्फबारी के कारण 33 केवी लाइन पांच स्थानों पर टूट गई थी। खराब मौसम के बावजूद बोर्ड के कर्मचारियों ने तीन फरवरी से ही लाइन का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया था। समुद्र तल से करीब 9000 फुट की ऊंचाई पर स्थित हरिपुरधार किले के समीप 33 केवी लाइन टूट गई थी।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीओ कुपवी मुकेश शर्मा, कनिष्ठ अभियंता धर्मवीर सिंह, कनिष्ठ अभियंता सुनील खिम्टा अपनी दस सदस्यीय टीम के साथ कुपवी से हरिपुरधार के लिए रवाना हुए। दिउड़ी से जब किले के लिए चढ़ाई शुरू की तो रास्ते में पांच से छह फुट जमी बर्फ के बीच चलने में टीम के सदस्यों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ी। रास्ते में एक स्थान पर एक कर्मचारी लोकेंद्र बर्फ में पूरी तरह दब गया। साथी कर्मचारियों ने उसे मुश्किल से बर्फ के नीचे से निकाला। कुछ देर बाद जेई धर्मवीर भी एक स्थान पर बर्फ के बीच फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचने से पहले ही अंधेरा हो गया। कर्मचारियों ने टॉर्च की रोशनी में काम किया और शाम साढ़े 7 बजे 33 केवी कुपवी में आपूर्ति बहाल करके कुपवी क्षेत्र के दर्जनों गांव को बिजली की रोशनी से जगमग कर दिए।
एसडीओ कुपवी मुकेश शर्मा ने टीम में शामिल सभी कर्मचारियों का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि टीम के सहयोग से ही वह इस मुश्किल काम को अंजाम तक पहुंचाने में कामयाब हुए है।
---
नौहराधार क्षेत्र के 25 ट्रांसफार्मर सुचारु
नौहराधार (सिरमौर)। नौहराधार क्षेत्र में रविवार को विद्युत बोर्ड ने क्षेत्र के 25 ट्रांसफार्मर सुचारु कर दिए हैं। चोकर पंचायत के चोकर, थोंठा, केंथा व नोहरा पंचायत के जो का बाग, चाबधर ट्रांसफार्मर अभी बंद पड़े हैं। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि बंद पड़े ट्रांसफार्मरों को सोमवार दोपहर तक सुचारु कर दिया जाएगा।

सहायक अभियंता अभिलाष कुमार ने बताया कि क्षेत्र में टूटी विद्युत लाइनों का मरम्मत कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि 25 ट्रांसफार्मरों को चालू कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। शेष बंद पड़े ट्रांसफार्मरों को जल्द चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed