फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   elephants destroyed papuler tree and tubewell pipe in ponta sahib

हाथियों के झुंड ने उखाड़े पॉपलर पेड़ व ट्यूबवैल पाइपें भी तोड़ी

Tue, 10 May 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
elephants destroyed papuler tree and tubewell pipe in ponta sahib
बहराल में हाथियों द्वारा तोड़ी गई सिंचाई योजना। संवाद - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब की बहराल पंचायत में उत्तराखंड राज्य से हाथियों का झुंड आ धमका है। ग्रामीणों ने 10 हाथियों का झुंड नदी और खेतों के आसपास घूमते देखा। हाथी किसानों की फसलों, पॉपलर पेड़ और सिंचाई के ट्यूबवेल के पाइप क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। हाथियों के तांडव से ग्रामीण खौफजदा व परेशान हैं।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन पांवटा ब्लॉक ने वन विभाग को चेताया है कि कोई ठोस समाधान नहीं उठाया तो कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। बहराल निवासी भाकियू पांवटा इकाई के अध्यक्ष जसविंद्र सिंह बिलिंग, नरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह और परविंद्र सिंह ने बताया कि 10 हाथियों के झुंड को पहली बार एक साथ क्षेत्र में देखा गया है। ये रात के अंधेरे में पहुंच कर स्थानीय किसान जितेंद्र सिंह के पॉपलर के दर्जनों पेड़ों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर चुके हैं। रिहायशी घरों के आसपास तक पहुंचने लगे हैं। इससे बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों को शाम ढलते ही बाहर भेजना तक मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन

बहराल में हाथियों ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है। डीएफओ कुणाल अंग्रीश ने कहा कि बहराल के ग्रामीणों से सूचना मिली है। इसके बाद वन विभागीय टीम को अलर्ट किया गया है। पड़ोसी राज्यों के वन अधिकारियों से संपर्क किया जाएगा।

बहराल पहुंचा हाथियों का झुंड। संवाद

बहराल पहुंचा हाथियों का झुंड। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed