{"_id":"58d2b62b4f1c1be5431a4cc2","slug":"under-age-girl-missing-case-file","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच के लिए गई नाबालिग लड़की गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौच के लिए गई नाबालिग लड़की गायब
अमर उजाला ब्यूराो सराहां
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराहां(सिरमौर)। थाना पच्छाद के तहत आने वाली कोटला पंजोला पंचायत में एक नाबालिग लड़की के संदेहास्पद परिस्थिति में गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोटला पंजोला पंचायत के उफड़ गांव के रमेश चंद ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री मंगलवार रात्रि को 11 बजे करीब घर से गायब हो गई है। परिजनों के मुताबिक लड़की रात्रि में 11 बजे के करीब शौचादि के लिए बाहर आई थी लेकिन जब कुछ देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे ढुंढना शुरू किया लेकिन लड़की का कोई पता नहीं लगा है।
परिजनों ने अज्ञात लोगों की ओर से लड़की को अगवा करने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। लड़की के पिता का कहना है कि उनके नंबर पर अज्ञात युवक ने लड़की को ले जाने की बात कही है। हालांकि इस मामले में रात्रि के समय एक लड़की के इस तरह से गायब होने को लेकर पुलिस भी असमंजस की स्थिति में है। लड़की के गायब होने के बाद से उसका मोबाइल भी बंद बताया जा रहा है।
थाना प्रभारी पच्छाद जयराम डोगरा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा पुलिस लड़की की खोजबीन कर रही है।