{"_id":"5730d2084f1c1b1a14919bbf","slug":"truck-lut-after-kidnaping-dtriver","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर को बंधक बनाकर ट्रक चुराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्राइवर को बंधक बनाकर ट्रक चुराया
ब्यूरो ,अमर उजाला सतौन (सिरमौर)।
Updated Mon, 09 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
ट्रक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सतौन (सिरमौर)। उत्तर भारत की सबसे बड़ी चूना पत्थर मंडी सतौन में रविवार मध्य रात्रि कुछ शातिरों ने ड्राइवर को बंधक बनाकर ट्रक चुरा लिया। शातिर ट्रक को लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। अभी तक ट्रक चोरों का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि शातिर ट्रक को लेकर हरियाणा की तरफ निकले हैं। पुलिस ने इस संदर्भ में तमाम पुलिस थानों और चौकियों को भी सूचना दे दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सतौन से मध्य रात्रि करीब एक बजे चोर दस टायर वाला ट्रक लेकर फरार हो गए। सतौन निवासी ट्रक मालिक पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि उनका ट्रक रविवार रात सतौन पेट्रोल पंप के समीप खड़ा था। उसमें ड्राइवर भी सोया हुआ था। सोमवार सुबह करीब ढाई बजे ड्राइवर नफीज निवासी सहारनपुर घर आया और बताया कि तीन लोग उसे बंधक बना कर गाड़ी ले गए हैं। उनके अनुसार शातिरों ने ट्रक के ड्राइवर को सतौन से करीब एक किलो दूर गिरि नदी के करीब रोड पर एक पेड़ में बांध दिया। किसी तरह से वह वहां से निकला और सीधा ट्रक मालिक के पास पहुंच गया। बताया जा रहा है कि सुबह करीब ढाई बजे गाड़ी को हरियाणा बार्डर की तरफ जाते हुए देखा गया है।
विज्ञापन
उधर थाना प्रभारी पांवटा लायक राम सिसौदिया ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में गाड़ी 2 बजकर 34 मिनट पर बेहराल बैरियर पर क्रॉस हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन