फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Lady murdered at Kalaamb

कालाअंब में युवती की हत्या

Thu, 21 Jan 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो, अमर उजाला/ नाहन (सिरमौर) Updated Thu, 21 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन

थाना क्षेत्र कालाअंब के तहत बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर के साथ लगती पहाड़ी के सुनसान क्षेत्र में एक युवती का शव बरामद किया गया है। युवती के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि युवती का मर्डर कर उसे जंगल के समीप ठिकाने लगाया गया है।

विज्ञापन


हत्या से पूर्व युवती के साथ दुराचार हुआ है या नहीं पुलिस इसकी जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार त्रिलोकपुर स्थित बाला सुंदरी मंदिर के समीप पहाड़ी पर स्थित ललिता मंदिर के नजदीक सुनसान क्षेत्र में करीब 22-23 वर्षीय युवती का शव कपड़ों से बांध कर फेंका गया था।
विज्ञापन


इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना के बाद घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवान एवं एएसपी विनोद धीमान पहुंचे और उन्होंने शव को कब्जे में लिया। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। एसएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस पहले युवती की शिनाख्त करवाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि उसका शारीरिक शोषण हुआ है या नहीं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव को नाहन अस्पताल के डेड हाउस में रखा गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीन अलग अलग टीमों का गठन कर दिया गया है।


जो इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही हैं। महिला के मुंह पर चोट के निशान हैं। उन्होंने बताया कि कालाअंब थाना क्षेत्र के तहत एक दो दिन के भीतर किसी युवती के गुम होने की कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। फिर भी पुलिस अपने स्तर पर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed