{"_id":"57f531f04f1c1bad2726f785","slug":"forest-department-destroyed-two-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोजा बीट में वन विभाग ने गिराए दो अवैध निर्माण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोजा बीट में वन विभाग ने गिराए दो अवैध निर्माण
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर)
Updated Wed, 05 Oct 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)।अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ शिलाई इलाके में वन विभाग कार्रवाई जारी है। बुधवार को शिलाई वन रेंज में किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ फोरेस्ट विभाग ने शिकंजा कसा। इस दौरान दो अवैध कब्जे हटाते हुए अवैध निर्माण भी गिराए। वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया। विभाग ने अवैध निर्माण गिराने के दौरान वन विभाग की भूमि में उगाए सेब के बगीचे भी नष्ट किए।
जानकारी के अनुसार बुधवार को वन विभाग ने कार्रवाई अमल में लाते हुए शिलाई वन रेंज के तहत आने वाली लोजा बीट में हलाहां के घुंडवी निवासी धंगूराम व इसी गांव के राजूराम का कच्चा मकान गिराया। वहीं विभाग के कर्मचारियों ने 165 सेब के पौधे भी बगीचे से उखाड़ फेंके। उल्लेखनीय है कि शिलाई वन रेंज की विभिन्न बीटों में अवैध कब्जाधारियों ने अवैध निर्माण किए हैं। कई बार विभाग ने कब्जाधारियों को नोटिस भी भेजे लेकिन नोटिस के बाद भी जब अवैध कब्जाधारी हरकत में नहीं आए तो विभाग को रिजर्व फोरेस्ट की सैकड़ों बीघा जमीन से अवैध कब्जे हटाने की मुहिम शुरू करनी पड़ी।
विज्ञापन
इससे पूर्व विभाग के कर्मचारी दूसरी बीटों में भी अवैध कब्जे को हटा चुके हैं। अन्य बीटों में भी अवैध कब्जों को हटाने का सिलसिला जारी है।