{"_id":"5ab663af4f1c1bbf758b7348","slug":"91521902511-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा के बरोटीवाला में अवैध शराब समेत एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांवटा के बरोटीवाला में अवैध शराब समेत एक गिरफ्तार
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
sharab
- फोटो : vishnu sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा पुलिस ने अवैध शराब की खेप समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने कार्यवाही की। आरोपी ने गोशाला में शराब की 11 पेटियां छिपा रखी थीं। पुलिस ने दबिश देकर शराब कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को गुरमीत सिंह (43) पुत्र रघुवीर सिंह के अवैध शराब बेचे जाने की सूचना मिली थी। शनिवार सुबह पांवटा पुलिस और सुरक्षा शाखा की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। रामपुरघाट के बरोटीवाला ग्राम में पुलिस ने दबिश दी।
विज्ञापन
पुलिस दबिश में पता चला कि गौशाला में अवैध शराब की खेप छिपा कर रखी गई है। आसपास क्षेत्र में यहां से ही चोरी-छिपे आपूर्ति की जाती थी। पांवटा पुलिस और सुरक्षा शाखा की संयुक्त टीम ने सूचना मिलते ही छापेमारी की। आरोपी की गोशाला में छिपा कर रखी गई 11 पेटियां अवैध शराब बरामद कर लीं। आरोपी को बरोटीवाला से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आबकारी एवं कराधान अधिनियमों के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी ने गौशाला में शराब की खेप छिपाई थी। अवैध शराब मामले की जांच की जा रही है।
दुकान से 27 बोतल शराब बरामद
कालाअंब (सिरमौर)। थाना क्षेत्र कालाअंब के तहत मोगीनंद में एक दुकान से पुलिस ने 27 बोतल देसी और अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस के मुताबिक मोगीनंद में मिठाई की दुकान चलाने वाले सैनवाला निवासी यशवंत सिंह उर्फ चंदू से कालाअंब पुलिस ने शुक्रवार देर शाम छापामारी करके 12 बोतल अंग्रेजी शराब और 15 बोतल देसी शराब की बरामद की। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि यशवंत सिंह के खिलाफ अवैध रूप से शराब बेचने पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।