{"_id":"5a4e36024f1c1b346f8b4f87","slug":"61515075074-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो दो संगठन संभालेंगे सड़क सुरक्षा का जिम्मा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तो दो संगठन संभालेंगे सड़क सुरक्षा का जिम्मा
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Traffic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
नाहन शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार, अपराध और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने का जिम्मा अब एक नहीं बल्कि दो-दो संगठन संभालेंगे। नाहन शहर में रोड सेफ्टी क्लब की एक और कार्यकारिणी का बनना इसी ओर इशारा कर रहा है। वीरवार को नाहन शहर में अचानक रोड सेफ्टी क्लब का गठन हो गया है।
भाजपा के नाहन मंडल अध्यक्ष विशाल तोमर रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष बनाए गए हैं। वीरवार को क्लब की कार्यकारिणी ने एसपी रोहित मालपानी से मुलाकात की।
गौरतलब है कि नाहन में वर्षों से रोड सेफ्टी क्लब कार्य कर रहा है। अमरजीत परमार इसके अध्यक्ष हैं। अब अचानक एक अन्य कार्यकारिणी गठित की गई है। कार्यकारिणी में विशाल तोमर को अध्यक्ष चुना गया है। जबकि अमन ठाकुर, दीरज गर्ग, अरुण भाटिया, शुभम सैणी, राजेश शर्मा, तरुण कश्यप, धर्मेंद्र अग्रवाल, मनोज थापा, प्रदीप विज, जय पाल, अभिनव गर्ग, ओमकार जंबाल, विक्रम वर्मा, असलम खान, संजय गोयल, संजीव सैनी, अशोक विक्रम, अनिल कुमार, मनीष जैन, राजेश गर्ग, हीरा सिंह ठाकुर, हरीष सैणी को क्लब का सदस्य चुना गया है।
---------
एसपी से मिली नई कार्यकारिणी : विशाल
विशाल तोमर ने बताया कि वीरवार को क्लब का गठन किया गया है। इसके बाद उन्होंने एसपी रोहित मालपानी से मुलाकात की। उन्होंने कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यातायात समस्या को दूर करने में सहयोग करने का भी आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
----------
क्या कहते हैं अमरजीत
रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष अमरजीत परमार का कहना है कि यदि शहर में कोई और संगठन समाज सेवा का कार्य करना चाहता है तो इसका स्वागत है। इस संदर्भ में एसपी से मुलाकात भी की जाएगी।
--------
क्या कहते हैं एसपी
एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि नई कार्यकारिणी ने उनसे मुलाकात की है। पुरानी कार्यकारिणी भी यथावत है। इसे निरस्त करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। पुनीत कार्य में पुलिस सबका सहयोग करेगी।