फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में हादसा, दो गंभीर

औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में हादसा, दो गंभीर

Sat, 13 Apr 2019 10:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में हादसा, दो गंभीर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा-सतौन शिलाई एनएच-707 मार्ग पर गोंदपुर में सड़क हादसा हुआ। इसमें दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद नाहन रेफर कर दिया गया। गोंदपुर में एक्रोन इकाई से कुछ दूरी पर एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दीपक (27) पुत्र लखविंद्र राम और फूल सिंह (25) दोनों निहालगढ़ में रहते हैं। दोनों ही मूल रूप से बिहार निवासी बताए जा रहे हैं। जो कुछ अरसे से पांवटा गोंदपुर इकाई में कार्यरत हैं। घायल को 108 एंबुलेंस की ईएमटी रेखा व पायलट शहाबूदीन पांवटा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। सिविल अस्पताल पांवटा में डॉ. केएल भगत ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को नाहन रेफर कर दिया है। उधर, एसएचओ पांवटा संजय शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को नाहन मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed