फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   राजगढ़ में बिजली और परचून की दुकान में चोरी

राजगढ़ में बिजली और परचून की दुकान में चोरी

Sat, 15 Dec 2018 07:55 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Sat, 15 Dec 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
राजगढ़ में बिजली और परचून की दुकान में चोरी
राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल मुख्यालय राजगढ़ स्थित नए बस अड्डे के समीप बिजली और परचून की दुकानों के ताले तोड़कर शातिरों ने सामान व नकदी पर हाथ साफ कर लिया। यह घटना बिजली की दुकान चलाने वाले विजेंद्र की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। विजेंद्र की दुकान से लगभग 15 हजार की नकदी के साथ-साथ वाईफाई, कुछ टार्च व डाटा केबल चोरी हुई है। जबकि, परचून की दुकान चलाने वाले मनीष की दुकान से भी कुछ नकदी व सामान चोरी हुआ है। चोरी की इस वारदात को सुबह सवा चार बजे के करीब अंजाम दिया गया। सीसीटीवी कैमरे में दो शातिर चोरी को अंजाम देते पाए गए हैं।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी दुष्यंत सरपाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि होमगार्ड की गश्त के बावजूद चोर उनकी नजरों से बच गए, लेकिन भविष्य में गश्त को और बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि किसी भी संदिग्ध को देखकर इसकी सूचना 100 नंबर पर दें और किसी को भी किरायेदार रखने से पहले उसका पंजीकरण पुलिस थाने में करवाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि पुलिस चोरी के मामले की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed