{"_id":"5d12200b8ebc3e3c7f548a80","slug":"156146892113-nahan-news43","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवदार की अवैध लकड़ी सहिब एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देवदार की अवैध लकड़ी सहिब एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवदार की अवैध लकड़ी के साथ एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)। पुलिस ने शिलाई के समीप शिलाई-रोनहाट सड़क पर एक व्यक्ति से देवदार की अवैध लकड़ी बरामद की है। पुलिस ने गश्त के दौरान यह कार्रवाई अमल में लाई। पुलिस ने लकड़ी से भरी गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। जबकि चालक सुमित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
जानकारी के अनुसार शिलाई पुलिस ने गश्त के दौरान एक बोलेरो कैंपर से देवदार के सात नग बरामद किए। सोमवार रात को पुलिस की टीम शिलाई बाजार के समीप रोनहाट सड़क पर गश्त पर थी। इस दौरान रोनहाट से शिलाई की ओर आ रही बोलेरो कैंपर (एचपी17डी 9643) को तलाशी के लिए रोका गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें देवदार के सात नग बरामद किए गए। शिलाई थाना प्रभारी मेहर चंद ने बताया कि चालक सुमित लकड़ी से संबंधित परमिट नहीं दिखा पाया। लिहाजा, पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भादंसं की धारा 379 और वन अधिनियम की धारा 41, 42 के तहत मामला दर्ज किया है।