फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पॉलिथीन प्रयोग पर चला डंडा, वसूला 6 हजार जुर्माना

पॉलिथीन प्रयोग पर चला डंडा, वसूला 6 हजार जुर्माना

Wed, 23 May 2018 10:39 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
पॉलिथीन प्रयोग पर चला डंडा, वसूला 6 हजार जुर्माना
पॉलिथीन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)।
स्थानीय कस्बे में खाद्य आपूर्ति विभाग ने दबिश देकर व्यापारियों के चालान काटे। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निरीक्षक ने शिलाई बाजार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई दुकानदार प्रतिबंधित पालीथिन के प्रयोग करते हुए पाए गए। इस पर निरीक्षक चमन लाल कश्यप ने छोटे और बड़े व्यापारियों के चालान काटे।


विभाग के निरीक्षक चमन लाल कश्यप ने बताया कि प्रतिबंधित पॉलीथिन के इस्तेमाल पर सात व्यापारियों के चालान काटे गए। उनसे छह हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि सब्जी और मीट विक्रेताओं को दुकानों में मूल्य सूची लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं। यदि दुकानों के बाहर मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं की गई तो ऐसे दुकानदारों के भी चालान काटे जाएंगे। उन्होंने दुकानदारों से अपील भी की कि वह ग्राहकों को प्रतिबंधित पॉलीथिन में सामान न दें। पॉलीथिन का प्रयोग करना वर्जित है। इसकी पालना न करने वाले दुकानदारों पर अब सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed