फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सीसीआई ढुलाई विवाद की बैठक रही बेनतीजा

सीसीआई ढुलाई विवाद की बैठक रही बेनतीजा

Mon, 23 Apr 2018 08:24 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
सीसीआई ढुलाई विवाद की बैठक रही बेनतीजा

विज्ञापन
सीसीआई ढुलाई विवाद की बैठक रही बेनतीजा
डीसी के दरबार पहुंचे मल्टीएक्सल सोसायटी के लोग
मल्टीएक्सेल ऑपरेटर बोले टेंडर वापसी का बनाया दबाव
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया राजबन में सीमेंट ढुलाई विवाद थम नहीं रहा है। विवाद सुलझाने के लिए दोनों धड़ों की बुलाई गई बैठक सोमवार को भी बेनतीजा रही। सीसीआई कंपनी प्रबंधन, ट्रक ऑपरेटर यूनियन बैठक के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे लेकिन मल्टीएक्सल ऑपरेटर सोसायटी ने नाहन पहुंचकर उपायुक्त को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
बता दें कि राजबन सीसीआई इकाई सीमेंट ढुलाई विवाद चल रहा है। पिछले तीन दशकों से सीमेंट ढुलाई ट्रक ऑपरेटर सोसायटी पांवटा कर रही थी लेकिन 31 मार्च के बाद ढुलाई टेंडर सिरमौर मल्टीएक्सल ट्रांसपोर्ट सोसायटी पांवटा को मिला। इसका ट्रक ऑपरेटर विरोध कर रहे हैं। इस पर हुए हंगामे के बीच वीरवार को सीसीआई राजबन प्रशासनिक भवन में तोड़फोड़ भी हुई। प्रशासन ने शनिवार को राजबन इकाई में सीमेंट लद्दे 5 ट्रकों को पुलिस कस्टडी में उत्तराखंड व हरियाणा सीमा तक पहुंचाया।
विज्ञापन

हालांकि, विवाद सुलझाने को सोमवार को फिर बैठक रखी थी। एसडीएम पांवटा कार्यालय में आयोजित बैठक में सिरमौर ट्रक ऑपरेटर सोसायटी के प्रतिनिधि तथा डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान भी पहुंचे थे लेकिन मल्टीएक्सल सोसायटी के प्रतिनिधि बैठक में नहीं पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि मल्टीएक्सल सोसायटी से वाहनों की सूची मांगी गई थी। सोसायटी के पदाधिकारियों से दूरभाष पर बात हुई है। उन्होंने कहा कि सूची उपलब्ध होने पर ही वह बैठक में आएंगे। वहीं, सिरमौर मल्टीएक्सल सोसायटी प्रधान व महासचिव विचित्र सिंह ने बताया कि डीसी सिरमौर से एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मिला। जिलाधीश को अपने वाहनों की सूची दे दी गई है। अपना पक्ष रख कर ढुलाई कार्य को शांतिपूर्वक जारी रखने का आग्रह किया है। अब तक हुई बैठकों में दबाव बनाने का कार्य किया जा रहा है जिससे किसी भी तरह से नए टेंडर को रद्द करवाया जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
सुरेश तोमर
...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed