फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ददाहू-संगड़ाह पर ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो घायल

ददाहू-संगड़ाह पर ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो घायल

Sat, 24 Mar 2018 10:53 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
ददाहू-संगड़ाह पर ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो घायल
हादसे - फोटो : self

ददाहू (सिरमौर)। ददाहू-संगड़ाह सड़क मार्ग पर शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल ददाहू में उपचार के बाद डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ददाहू-संगड़ाह सड़क पर गिरि पुल के समीप तीव्र मोड़ पर बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। इस हादसे में बेडोन निवासी जितेंद्र (18) और इंसाफ (22) गंभीर रुप से घायल हो गए। शनिवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे ददाहू से बाइक पर सवार होकर दोनों युवक अपने घर बेड़ोन की तरफ जा रहे थे। गिरि पुल के समीप चौक पर संगड़ाह की ओर से आ रहे एक ट्रक से बाइक टकरा गई। इस हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं हैं। रेणुका पुलिस ने ट्रक व बाइक दोनों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed