फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   लापरवाही से वाहन चलाने पर दो वर्ष कैद

लापरवाही से वाहन चलाने पर दो वर्ष कैद

Fri, 15 Dec 2017 10:31 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही से वाहन चलाने पर दो वर्ष कैद
demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
लापरवाही से वाहन चलाने का दोष साबित होने पर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी की न्यायाधीश मनीषा गोयल ने एक व्यक्ति को दो वर्ष कैद की सजा सुनाई है। आरोपी को 2500 रुपये जुर्माना भी भरना होगा। जुर्माना नहीं देने की सूरत में अतिरिक्त सजा का प्रावधान है।

सहायक जिला न्यायवादी गीतांजलि ने बताया कि 23 मई 2015 को दोषी मनु कुमार निवासी बुडेल-चंडीगढ़, इंडिका गाड़ी नंबर सीएच 04-9132 को तेज रफ्तार से कालाअंब-पांवटा साहिब एनएच पर चला रहा था। बोहलियों के समीप मनु ने अपने वाहन से सड़क पार कर रहे रविंद्र कुमार को टक्कर मार दी लेकिन इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इस हादसे की सूचना तत्काल नाहन व कालाअंब पुलिस को दी। पुलिस ने कार का पीछा करते हुए गाड़ी को कालाअंब के करीब पकड़ लिया। सहायक जिला न्यायवादी गीतांजलि ने बताया कि पुलिस ने इस मामले की बारीकी से जांच की। साथ ही मामले में तफ्तीश पूरी होने के बाद अदालत में चालान पेश किया। दोष साबित होने पर अदालत ने आरोपी मनु कुमार को भादंसं की धारा 279 में छह माह, 337 में छह माह, 339 में दो वर्ष तथा 187 एमवीएक्ट में तीन माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। जबकि आरोपी पर 2500 रुपये का जुर्माना भी ठोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed