फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   फर्जी एम-फार्म मामले में एक और गिरफ्तार

फर्जी एम-फार्म मामले में एक और गिरफ्तार

Mon, 19 Feb 2018 07:56 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
फर्जी एम-फार्म मामले में एक और गिरफ्तार

विज्ञापन
फालोअप--
फर्जी एम-फार्म मामले में एक और गिरफ्तार
अब तक कुल चार आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
फर्जी बिल बनाकर करोड़ों का चूना लगा रहा था गिरोह
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
नकली बिल और एम-फार्र्म बनाकर खनन सामग्री सप्लाई करवाने के मामले की जांच में पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक कुल चार गिरफ्तारियां हुई हैं। चौथे आरोपी को अदालत में पेश करने पर मंगलवार तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश हुए हैं। इस मामले में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
बता दें कि पांवटा में काफी अर्से से फर्जी एम-फार्म और बिल बनाने वाला गिरोह सक्रिय
था। पुलिस अधिकारियों और खनन विभाग के संज्ञान में मामला आने पर कार्रवाई अमल में लाई गई जिससे परत दर परत खुलासे होते गए। इस फर्जीबाड़े में अंतरराज्यीय गिरोह के तार जुड़े हुए हैं। स्थानीय पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू हुआ। अब तक पुलिस कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

आरोपी गुरविंद्र पाल सिंह पुत्र जगमोहन सिंह निवासी बंजारा बस्ती पातलियों को उसके घर से गिरफ्तार किया था। अदालत में पेश करने पर आरोपी को मंगलवार तक का पुलिस रिमांड मिला है। अंतरराज्यीय गिरोह की जड़े हिमाचल और उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में जमी हुई थी। गिरोह हिमाचल सरकार को करोड़ों का चूना लगा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि ‘अमर उजाला’ ने फर्जी एम-फार्र्म की खबर को प्राथमिकता से उठाया था। राजबन माइनिंग गार्ड की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस ने छापामारी कर फर्जी बिल और एम-फार्म बरामद कर लिए थे।

उधर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने कहा कि मामले की गहनता से तफ्तीश जारी है। इस मामले में चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। उन्होंने इस फर्जीबाड़े में और गिरफ्तारियां होने की संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया।
----------
सुरेश तोमर
...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed