{"_id":"5b3250bd4f1c1bda6e8ba085","slug":"111530024125-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की बाइक से टक्कर, दो लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप की बाइक से टक्कर, दो लोग घायल
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा से सतौन एनएच मार्ग-707 पर एक अज्ञात पिकअप की बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। उधर, पांवटा पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता निशम पुत्र जुल्फी राम निवासी ग्राम खारा, पांवटा साहिब ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह दोस्तों के साथ बारात में बांगरण गए थे। यहां से रिश्तेदार संजय व सुरेंद्र के साथ बाइक एचपी17सी-1392 से वापस अपने घर ग्राम खारा को रवाना हुए। बाइक को सुरेंद्र चला रहा था।
गोंदपुर कांटे के समीप पीछे से एक अज्ञात पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी। इससे सुरेंद्र, संजय को चोटें आई हैं। सभी घायलों को पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।