फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   होटल की छत से दे दिया धक्का, मौत

होटल की छत से दे दिया धक्का, मौत

Sun, 17 Feb 2019 09:18 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Sun, 17 Feb 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
होटल की छत से दे दिया धक्का, मौत
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले के पंजाहल इलाके के एक निजी होटल की छत से धक्का देकर गिराए गए होटल कर्मी ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर धक्का देने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 15 फरवरी को आपसी कहासुनी में एक युवक ने अपने ही साथी को होटल की छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया था। सिर में गंभीर चोटें लगने के कारण रविवार को पीजीआई में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार 15 फरवरी की रात को धारटीधार के पंजाहल स्थित एक होटल में शराब के नशे में धुत्त होकर आरोपी ने अपने ही साथी को धक्का देकर छत से गिरा दिया था। होटल के केयर टेकर राजेंद्र ठाकुर के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। गंभीर रूप से घायल राजेंद्र ठाकुर को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार के लिए भर्ती किया गया। लेकिन, हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। रविवार को राजेंद्र ठाकुर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अर्जुन निवासी जमटा की गिरफ्तारी की है। पुलिस के अनुसार होटल में झड़प के दौरान कोई पर्यटक नहीं ठहरा था। होटल में काम करने वाले युवकों ने आपस में पार्टी की। आरोपी अर्जुन होटल में बतौर कुक तैनात था। जबकि, 33 वर्षीय मृतक राजेंद्र ठाकुर निवासी चाई महड़ोग, पंचायत नेहली-धीड़ा को होटल का केयर टेकर का जिम्मा सौंपा गया था। पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान राजेंद्र ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने 28 वर्षीय अर्जुन के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया और उसे जमटा से गिरफ्तार किया है। मामले की पुष्टि एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी उत्तराखंड के ज्वालापुर, हरिद्वार का रहने वाला है। मौजूदा समय में वह जमटा में ही रह रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed