{"_id":"5ab663b14f1c1b5a598b5e0b","slug":"101521902513-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगढ़ वन परिक्षेत्र की सवाणा जंगल में चली कुल्हाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजगढ़ वन परिक्षेत्र की सवाणा जंगल में चली कुल्हाड़ी
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
tree cutting
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)।
जनपद सिरमौर के जंगलों में अवैध पेड़ कटान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सिरमौर की बेशकीमती वन संपदा पर वन काटुओं की पैनी नजर है। एक के बाद सामने आ रहे पेड़ के अवैध कटान के मामलों से लाखों रुपये की वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। राजगढ़ वन परिक्षेत्र में वन तस्करों ने अलग-अलग प्रजातियों के 8 पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। वन विभाग ने काटे गए पेड़ों की कीमत 2,16,877 रुपये आंकी है। हालांकि, अवैध कटान के इस मामले में वन काटुओं का अभी कोई पता नहीं चल पाया है। वन विभाग ने राजगढ़ पुलिस थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
राजगढ़ वन परिक्षेत्र के तहत बथाऊधार की सवाणा बीट में वन तस्करों ने सात पेड़ कोकाट (कामल) और देवदार का एक पेड़ काट दिया। पेड़ कटान के मामले में बथाऊधार के वन खंड अधिकारी रामसरन ने राजगढ़ थाने में शिकायत करवाई है। शिकायत में कहा गया है कि सवाणा बीट के वनरक्षक नीरज कुमार और वनकर्मी सुंदरलाल 13 मार्च को जुब्बल जंगल में गश्त पर थे। इस दौरान वन कर्मियों ने जंगल में कामल प्रजाति के सात पेड़ के काटे पाए।
विज्ञापन
विभाग ने इन पेड़ों की कीमत लगभग 1,66,975 रुपये आंकी है। इसके अलावा जंगल में एक पेड़ देवदार का काटा गया है, जिसकी कीमत 39,574 है। शिकायत में कहा गया है कि मौके पर कामल का एक पेड़ बरामद किया गया है। जबकि, काटे गए दूसरे पेड़ बरामद नहीं किए गए हैं। इस पर राजगढ़ पुलिस थाने में अज्ञात वन काटुओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इस बारे में डीएसपी राजगढ़ दुष्यंत सरपाल ने बताया कि पुलिस ने वन विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस तफ्तीश में जुटी है।