फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bjp will join 25000 members in renuka ji

रेणुकाजी में 25 हजार सदस्य बनाएगी भाजपा : मनीष

Sat, 31 Aug 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
bjp will join 25000 members in renuka ji
ददाहू में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते प्रदेश भाजपा सचिव मनीष चौहान। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

रेणुकाजी में 25 हजार सदस्य बनाएगी भाजपा : मनीष
कल से शुरू होगा भाजपा का सदस्यता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। सदस्यता अभियान के तहत रेणुका भाजपा ने सभी 130 बूथों पर 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। यह सभी सदस्य ऑनलाइन माध्यम से बनाए जाएंगे। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर 88,000 02024 नंबर डॉयल करके सदस्यता ग्रहण करनी होगी।
यह बात प्रदेश भाजपा सचिव मनीष चौहान ने ददाहू में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि दो सितंबर से संगठन का महापर्व सदस्यता अभियान आरंभ किया जा रहा है। इसके तहत रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र से 25,000, शिमला संसदीय क्षेत्र से चार लाख और पूरे प्रदेश से 16 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। यह प्रक्रिया 25 सितंबर तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा दल है। आने वाले दिनों में यह सभी सदस्य भाजपा की जीत का कारण बनेंगे। उन्होंने भाजपा से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक सदस्यता ग्रहण करने व करवाने की अपील की है जिससे कि अधिक से अधिक लोग पार्टी से जुड़कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कण्याल, बीडीसी नाहन की अध्यक्ष अनीता शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, रामेश्वर शर्मा, श्यामा देवी व सीता तोमर सहित भाजपा से जुड़े अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed