फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Kaulawalabhud adjudged 'All-Round Best' in both boys' and girls' categories.

Sirmour News: छात्र और छात्रा वर्ग में कौलावालाभूड़ ऑल राउंड बेस्ट

Sun, 06 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Kaulawalabhud adjudged 'All-Round Best' in both boys' and girls' categories.
अनिरुद्ध भंडारी और मानवी तोमर बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने
विज्ञापन

सुरला खंड की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन(सिरमौर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पालियों में आयोजित सुरला शिक्षा खंड के छात्र-छात्राओं की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में कौलावालाभूड़ स्कूल का दबदबा रहा। स्कूल ने छात्र और छात्रा दोनों वर्गों में ऑलराउंड बेस्ट की ट्रॉफी अपने नाम की। दोनों वर्गों में प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी इसी स्कूल के चुने गए।
प्रतियोगिता का समापन उद्यमी सुनील राठी, अनिल गुप्ता, पंचायत प्रधान जग्गो देवी और प्रधानाचार्य कमल पुंडीर ने किया। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्यारी के शारीरिक शिक्षक विपिन परमार ने मंच संचालन किया। प्रतियोगिता में 12 स्कूलों के 119 छात्र और 112 छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

परमार ने बताया कि छात्र वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में बर्मापापड़ी स्कूल विजेता और निहोग उपविजेता रहा। कबड्डी में कौलावालाभूड़ विजेता और कालाअंब उपविजेता रहा। बैडमिंटन में सैनवाला विजेता और बलसार उपविजेता रहा। खो-खो में कौलावालाभूड़ और बनेठी संयुक्त विजेता रहे। शतरंज में स्नेह पब्लिक स्कूल कालाअंब प्रथम और एसवीएम सुरला द्वितीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग में ढाकवाला प्रथम और खैरी द्वितीय रहा। भाषण प्रतियोगिता में महामाया बालासुंदरी स्कूल कंडईवाला प्रथम और चाकली स्कूल द्वितीय रहा। एकलगान में सैनवाला प्रथम और एमबीपीएस कंडईवाला द्वितीय रहा। समूहगान में एमबीपीएस कंडईवाला प्रथम और सुरला द्वितीय रहा। लोकनृत्य में एमबीपीएस कंडईवाला ने पहला स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग में कौलावालाभूड़ स्कूल को ऑलराउंड बेस्ट की ट्रॉफी मिली। इसी स्कूल के अनिरुद्ध भंडारी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
छात्रा वर्ग की वॉलीबाल स्पर्धा में बनेठी विजेता और एसपीएस कालाअंब उपविजेता रहा। कबड्डी में कौलावालाभूड़ प्रथम और सैनवाला द्वितीय रहा। शतरंज में निहोग प्रथम और एसपीएस कालाअंब द्वितीय रहा। खो-खो में कौलावालाभूड़ प्रथम और बनेठी द्वितीय रहा। बैडमिंटन में चाकली प्रथम और बर्मापापड़ी द्वितीय रहा। योग में मोगीनंद प्रथम और खैरी द्वितीय रहा।

भाषण प्रतियोगिता में निहोग स्कूल की दामिनी प्रथम और कौलावालाभूड़ की मानवी द्वितीय रही। एकलगान में सैनवाला की चांदनी प्रथम और एमबीपीएस कंडईवाला की पूर्वी द्वितीय रही। समूहगान में एसवीएम सुरला प्रथम और पालियों द्वितीय रहा। एकांकी नाटक में एसवीएम सुरला ने ट्रॉफी अपने नाम की। लोकनृत्य में एसवीएम सुरला प्रथम और एमबीपीएस कंडईवाला द्वितीय रहा। छात्रा वर्ग में भी कौलावालाभूड़ स्कूल को ऑलराउंड बेस्ट का खिताब मिला। स्कूल की मानवी तोमर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed