फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Ramsingh Bharti nominated as District Chief Advisor.

Sirmour News: रामसिंह भारती को जिला मुख्य सलाहकार मनोनीत

Sun, 06 Sep 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ramsingh Bharti nominated as District Chief Advisor.
नाहन में बैठक के दौरान फ्रेंडस ऑफ फोरेस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य। स्रोत: संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नाहन(सिरमौर)। फ्रेंड्स ऑफ फॉरेस्ट्स सिरमौर की जिला इकाई की बैठक अध्यक्ष डॉ. प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने और पर्यावरण एवं वन संरक्षण के कार्यों को गति देने से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
राजगढ़ और रेणुका इकाई के अध्यक्षों के अस्वस्थ होने के कारण संगठन के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए रणवीर ठाकुर को राजगढ़ मंडल का कार्यकारी अध्यक्ष और रामदयाल शर्मा को श्री रेणुका वन मंडल का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

संगठन के जिला मुख्य सलाहकार नसीम मोहम्मद के निधन से रिक्त हुए पद पर सर्वसम्मति से रामसिंह भारती को जिला मुख्य सलाहकार मनोनीत किया गया। बैठक में दिवंगत नसीम मोहम्मद के संगठन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संगठन की गतिविधियों, पर्यावरण संरक्षण, वन संवर्धन और जनजागरूकता से जुड़ी सामग्री को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से संगठन की पत्रिका ‘अरण्यमित्र’ का शीघ्र प्रकाशन करने का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला महासचिव डॉ. दीन दयाल वर्मा, जिला संयुक्त सचिव ईश्वर चंद शर्मा, वरिष्ठ प्रधान बाबू राम चौहान, जिला संगठन सचिव मोहन लाल, जिला कोषाध्यक्ष किशोरी लाल पराशर, प्रचार सचिव नाजर खान, हिमेश चौहान और ऑडिटर जसवंत सिंह सहित करीब 20 सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed