{"_id":"6a9d6b0a7f7050022301229e","slug":"business-grinds-to-a-halt-as-nahan-renukaji-road-closes-40-trucks-stranded-nahan-news-c-177-1-ssml1028-188203-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन-रेणुकाजी मार्ग बंद होने से धंधा ठप, थमे 40 ट्रकों के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन-रेणुकाजी मार्ग बंद होने से धंधा ठप, थमे 40 ट्रकों के पहिए
विज्ञापन
नेहली के पास बंद सड़क से खनन कारोबार और ट्रांसपोर्ट पर संकट
25 लाख से अधिक का नुकसान, रास्ता खुलने के अब भी नहीं कोई आसार
योगेंद्र अग्रवाल
ददाहू (सिरमौर)। नाहन-रेणुकाजी मार्ग के नेहली के समीप एक सप्ताह से बंद होने से रेणुकाजी क्षेत्र का खनन और ट्रांसपोर्ट कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इससे 40 बड़े वाहनों के पहिये थम गए हैं। ट्रक, टिप्पर और डंपर ददाहू में जगह-जगह खड़े हैं। वाहन मालिक सड़क बहाली का इंतजार कर रहे हैं। कारोबार ठप होने से खनन व्यवसायियों और ट्रांसपोर्टरों को अब तक 25 लाख रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हो चुका है।
बीते मंगलवार देर रात नेहली के समीप मार्ग बंद हुआ था। रविवार तक भी इसे बहाल नहीं किया जा सका। कारोबारियों के अनुसार, सड़क जल्द बहाल नहीं हुई तो नुकसान का आंकड़ा और बढ़ सकता है। फिलहाल अगले एक-दो दिन में भी भारी वाहनों के लिए मार्ग खुलने की स्थिति स्पष्ट नहीं है।
खनन से जुड़े 25 वाहन खड़े
रेणुका क्षेत्र में करीब 25 बड़े वाहन सीधे खनन कारोबार से जुड़े हैं, जबकि करीब 15 अन्य ट्रक माल ढुलाई और दूसरे व्यावसायिक कार्यों में लगे हैं। सड़क बंद होने से ये सभी वाहन पिछले एक सप्ताह से काम से बाहर हैं। वाहन मालिकों को कारोबार प्रभावित होने के साथ रोजाना परिचालन और अन्य खर्च भी उठाने पड़ रहे हैं। छोटे वाहनों के लिए जमटा से वाया शिलणु कैलाश समेत कुछ वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हैं, लेकिन भारी वाहनों की आवाजाही इन रास्तों से संभव नहीं है। प्रशासन की ओर से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों पर भी भारी वाहनों को भेजने से परहेज किया जा रहा है, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो।
विज्ञापन
20 लाख से अधिक का नुकसान
खनन प्रबंधक राम स्वरूप चौहान ने बताया कि नेहली के समीप सड़क बंद होने के कारण उनके करीब 25 ट्रक ददाहू में खड़े हैं। पिछले एक सप्ताह से कारोबार पूरी तरह प्रभावित है और उन्हें 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध न होने से समस्या और गंभीर हो गई है। संवाद