फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   athelete pratiyogita organised in ponta

Sirmour News: नगर परिषद खेल मैदान में दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित

Mon, 27 May 2024 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
athelete pratiyogita organised in ponta
जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दमखम दिखाती प्रतिभागी: संवाद
नगर परिषद खेल मैदान में दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

22 से 23 जून को धर्मशाला में आयोजित होगी राज्य स्तर स्पर्धा : अर्जुन नागरा
विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी करेंगे प्रतिनिधित्व
संवाद न्यूज एजेसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद खेल मैदान में दो दिवसीय जिला स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश मेस्ट्रो गेम्स अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा व विशिष्ट अतिथि गायत्री त्यागी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिलेभर से 300 बच्चों ने भाग लिया।


जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन महासचिव वीके यादव, उपाध्यक्ष अर्जुन नागरा, हीना व जफर अली ने बताया कि दो दिवसीय अंडर-14 व अंडर 20 आयु वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के कुल 74 इवेंट्स हुए। अब विजेता खिलाड़ी जिला सिरमौर टीम का प्रतिनिधित्व 22 से 23 जून को धर्मशाला मैदान होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे। अंडर-20 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में जुनैद प्रथम, अर्जुन द्वितीय व हेमंंत तृतीय रहे। बालिकाओं में शिवानी प्रथम व कृतिका दूसरे, ओपन में भूमिका प्रथम सलोनी दूसरे स्थान पर रही। शॉट पुट में रोहनी प्रथम, प्रिया द्वितीय व अनुष्का तोमर तृतीय रहीं। बालक वर्ग अंडर-16 की 800 मीटर दौड़ में गौरव प्रथम, सारांश दूसरे व धर्मवीर व विवेक तृतीय रहे। बालिकाओं की 800 मीटर दौड़ में प्रिया प्रथम, जैनव दूसरे व भूमिता तृतीय रहीं। 3000 मीटर अंडर-18 बालक वर्ग में मंयक प्रथम, जतिन दूसरे व करनैल तृतीय रहे। बालिका वर्ग में जैनव प्रथम, रीतू दूसरे व रिशिका तृतीय रही। बालकों की अंडर-16 की 100मीटर दौड़ में गौरव प्रथम, रुद्र प्रकाश दूसरे व यशवंत चौहान तृतीय रहे। बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में लक्ष्य प्रथम, कैशव दूसरे व आदित्य तृतीय रहे। अंडर-16 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में राधिका प्रथम, रीता दूसरे व साक्षी तृतीय रही। अंडर-20 बालक वर्ग अभिषेक प्रथम, रवि ठाकुर दूसरे व नीरज तृतीय रहे। इसके अलावा विभिन्न वर्गों के विजेताओं को मुख्य अतिथि राजेंद्र शर्मा हिमाचल प्रदेश मेस्टरो गेम के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने विजेताओं को प्रमाणपत्र और पदक वितरित कर मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

संवाद

जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दमखम दिखाती प्रतिभागी: संवाद

जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दमखम दिखाती प्रतिभागी: संवाद

जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दमखम दिखाती प्रतिभागी: संवाद

जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दमखम दिखाती प्रतिभागी: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed