{"_id":"134-34151","slug":"Sirmour-34151-134","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण फैलाने पर एक उद्योग को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण फैलाने पर एक उद्योग को नोटिस
Sirmour
Updated Mon, 14 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ग्राम पंचायत बद्रीपुर के पदाधिकारियों ने क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत और जंबूखाला क्षेत्र के साथ लगती एक इकाई के ट्रैक्टर को प्रदूषित पानी गिराते पकड़ा। मौके पर ही ट्रैक्टर संचालक को 500 जुर्माना किया गया। वहीं, इकाई प्रबंधन को नोटिस जारी कर दिया गया है। पंचायत में इकाई प्रबंधन वर्ग के खिलाफ मामला चलेगा।
बद्रीपुर पंचायत प्रधान जसवीर सिंह ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के साथ एक इकाई शुरू कर दी गई है। इस इकाई ने पंचायत से कोई भी अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया है, जबकि कोई छोटी इकाई भी साथ लगती पंचायतों से एनओसी के बिना नहीं लगती है। इस कंपनी ने सभी नियम कानून ताक पर रख दिए हैं। इकाई के निर्माण के साथ उत्पादन शुरू कर दिया है। इकाई पंचायत क्षेत्र में गंदगी फेंक रही है। इस बारे में ग्रामीणों ने शिकायत भी की थी। रविवार को पंचायत प्रतिनिधियों की एक टीम ने औचक निरीक्षण किया। जंबूखाले के साथ इकाई से निकलने वाले प्रदूषित पानी को गिराते एक ट्रैक्टर मौके पर ही पकड़ा गया।
पंचायत प्रधान जसवीर सिंह ने कहा कि इकाई प्रबंधन वर्ग ने दो टूक कहा कि इकाई खोलने के लिए किसी पंचायत से एनओसी लेने की कोई जरूरत नहीं है। इसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामवासियों में रोष है। ग्राम पंचायत ने क्षेत्र में गंदगी फैलाने वाली इकाई प्रबंधन को नोटिस जारी कर दिया है। पंचायत में इकाई प्रबंधन के खिलाफ मामला चलेगा।