फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   हरिपुरटोहाना संपर्क मार्ग पर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

हरिपुरटोहाना संपर्क मार्ग पर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

Tue, 25 Jul 2017 10:58 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
हरिपुरटोहाना संपर्क मार्ग पर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल किसान सभा पांवटा इकाई व शिवपुर पंचायत के ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। मंगलवार को सुबह से दोपहर तक हरिपुरटोहना संपर्क मार्ग पर चक्का किया। इस दौरान खनन सामग्री लेकर आने जाने वाले वाहनों का प्रवेश नहीं करने दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से सैकड़ों ट्रक ट्राले गुजरने लगे हैं जिससे मार्ग व जल निकासी नालियों टूट चुकी हैं। इससे इस संपर्क मार्ग पर भारी भरकम गड्ढों के चलते गुजरना कठिन होता जा रहा है।
मंगलवार को धरना प्रदर्शन के दौरान हिमाचल किसान सभा नेता गुरविंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, करनैल सिंह, जोगेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, सतनाम सिंह, सुरजीत सिंह, नरेश कुमार, सलीम, बलजीत, नरेश कुमार, गुरजीत सिंह, सेवादास, हरजीत सिंह, जगदीश, कुलविंद्र, रोहित, रणजीत सिंह व बबलू राम समेत दर्जनों स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देवीनगर से होकर रामपुरघाट जाने वाले मार्ग पर समय-समय पर वाहनों का आवागमन तय हुआ है। इसलिए दिन भर गांव के हरिपुर टोहाना, पट्टी नत्था व बरोटीवाला संपर्क मार्ग को खनन सामग्री से लद्दे ट्रक-ट्रालों के आवागमन के लिए शुरू कर दिया गया है जिससे इस शांत क्षेत्र में दिक्कतें आनी शुरू हो गई है। स्कूली बच्चों, दिहाड़ी मजदूरी व खेती के लिए निकलने वाली गांव की महिलाओं को परेशानी हो रही है। हादसों की हमेशा ही आशंका बनी रहती है। महिलाओं ने इसका पहले भी विरोध किया था। ग्रामीणों ने प्रशासन को भी लिखित में विरोध जताया है। ग्रामीणों ने दो टूक कहा है कि इस मार्ग पर भारी भरकम वाहनों का आवागमन बंद हो, अन्यथा धरना प्रदर्शन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या दूर होगी। इसके लिए शीघ्र दोनों पक्षों के बीच बातचीत होगी।
--हरिपुरटोहाना संपर्क मार्ग पर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
--नदियों के खनन क्षेत्र से लदकर आ रहे ट्रालों के इस मार्ग से गुजरने पर जताया रोष
कहा, शीघ्र समाधान नहीं निकाला तो ग्रामीण जारी रखेंगे विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed