फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ओवरलोडिंग से गुस्साए छात्रों का चक्का जाम

ओवरलोडिंग से गुस्साए छात्रों का चक्का जाम

Tue, 25 Jul 2017 10:54 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
ओवरलोडिंग से गुस्साए छात्रों का चक्का जाम

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। नाहन-कौलावालाभूड़ मार्ग पर दौड़ रही ओवरलोडिंग बसों पर लोग बिफर गए हैं। सोमवार को गुस्साए यात्रियों और छात्रों ने ओवरलोड बस को रोक कर सड़क पर जाम लगा दिया। गुस्साए लोगों ने डेढ़ घंटे तक सड़क पर जाम लगाए रखा। अतिरिक्त बस चलाने के बाद ही लोगों ने जाम खोला। घटना सोमवार देर शाम की है। जब शाम पांच बजे नाहन से कोलांवालाभूड़ के लिए बस चली तो वह सवारियों से भरी थीं।
47 सीटर बस में करीब 130 सवारियां ठूंस-ठूंस कर भरी हुई थीं। नाहन से चली यह बस अभी तीन किलोमीटर का सफर तय कर बनोग पहुंची ही थी कि बस में सवार महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इस पर गुस्साए लोगों व स्कूली बच्चों ने बस को वहीं रुकवा दिया और सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। चालक-परिचालक के समझाने के बाद भी लोग शांत नहीं हुए जिस पर मौके पुलिस व विभाग के आरएम को बुलाना पड़ा। विभागीय अधिकारियों को जाम पर बैठे अमन ठाकुर, राकेश व सुनील आदि ने बताया कि नाहन से कौलांवालाभूड़ के लिए रोजाना एकमात्र बस चलती है। जबकि इस बस में दूसरी सवारियों के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज व आईटीआई में पढ़ने वाले 90 से अधिक पास होल्डर छात्र सफर करते हैं। रोजाना बस का यही हाल होता है। पैर रखने तक की जगह नहीं होती। सवारियों को ठूंस-ठूंस कर भरा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस रूट पर एक और बस चलाने की लंबी समय से मांग की जा रही है जिस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रोज लोगों व स्कूली छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस बस में जितनी सीटें हैं उससे दोगुनी से भी ज्यादा सवारियां होती हैं। ऐसे में यदि यहां बस चलाई तो घाटे का सौदा नहीं होगी। बावजूद उनकी नहीं सुनी जा रही है जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि ओवरलोडिड बस में सफर करना भी खतरे से खाली नहीं है। इसके बावजूद सरकार, प्रशासन व निगम उनकी इस मांग पर ध्यान नहीं दे रहा है। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों एवं आरएम ने छात्रों को आश्वस्त किया कि इस रूट पर अतिरिक्त बस चला दी जाएगी। इसके बाद ही गुस्साए लोगों व स्कूली छात्रों का गुस्सा कम हुआ। निगम के आरएम ने मौके पर एक अतिरिक्त बस भी मंगवा ली जिसमें सवारियों को बिठा कर गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

--बाक्स
एक और बस शुरू की
नाहन-कौलांवालाभुड़ रूट पर लोगों व छात्रों की समस्या को देखते हुए मंगलवार सायं 5:30 बजे से एक और बस शुरू की जा रही है ताकि इस रूट पर बस में होने वाली ओवरलोडिंग कम हो सके तथा यात्री सुरक्षित सफर कर सके।
---रशिद शेख, आरएम एचआरटीसी नाहन डिपो।
ओवरलोडिंग से गुस्साए छात्रों का चक्का जाम
--47 सीटर बस में ठूंस-ठूंस कर भरी गईं थीं 130 सवारियां
--डेढ़ घंटे तक परिवहन निगम के खिलाफ लगाए जमकर नारे
--नाहन-कौलांवालाभूड़ मार्ग पर अतिरिक्त बस चलाने की मांग
--आरएम और पुलिस के आश्वासन के बाद छात्रों ने खोला जाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed