{"_id":"5976321b4f1c1b1e198b459b","slug":"91500918299-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाव सिंह को सौंपी ठेकेदार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाव सिंह को सौंपी ठेकेदार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद की कमान
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। लोक निर्माण विभाग के सी और डी ग्रेड के ठेकेदारों की एक बैठक सोमवार को पांवटा साहिब में आयोजित हुई। इस दौरान ठेकेदारों ने नई कार्यकारिणी का गठन किया। ठेकेदारों ने चुनाव के दौरान सर्वसम्मति से भाव सिंह कपूर को प्रधान पद की कमान सौंपी गई। जबकि मोहन सिंह को महासचिव व चंद्रमोहन को सचिव चुना गया है।
इस मौके पर नवगठित कमेटी ने ठेकेदारों की समस्याओं व मांगों को प्रमुखता से सरकार व प्रशासन के समक्ष उठाने का फैसला लिया। राजेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक व चुनाव प्रक्रिया में मदन चौहान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जबकि रामलाल तोमर, सुभाष, सोहन सिंह, हीरा सिंह को उपाध्यक्ष, मामराज, बिशन सिंह, प्रदीप व रघुवीर सिंह को सह सचिव, राजेंद्र सिंह नेगी व सुरेंद्र ठाकुर को सलाहकार तथा धर्मेंद्र ठाकुर को कोषाध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में भगत सिंह, साधी राम, माया राम, अतर सिंह, जगत सिंह, गुलाब सिंह, ज्ञान सिंह, रघुवीर सिंह, बस्ती राम, इंद्र सिंह पुंडीर, जगत सिंह व हीरा सिंह को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न मांगों व दिक्कतों को लेकर मिल कर कार्य करने का आह्वान किया गया।
--भाव सिंह को सौंपी ठेकेदार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद की कमान
पीडब्ल्यूडी के सी और डी ग्रेड के ठेकेदारों ने चुनी नई कार्यकारिणी