फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   भाषण में यशस्विनी, एकलगान में मुस्कान अव्वल

भाषण में यशस्विनी, एकलगान में मुस्कान अव्वल

Fri, 07 Sep 2018 10:49 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
भाषण में यशस्विनी, एकलगान में मुस्कान अव्वल
भाषण में यशस्विनी, एकलगान में मुस्कान अव्वल
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। शिक्षा खंड ददाहू के तहत आने वाली प्राथमिक पाठशालाओं की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान शुक्रवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। भाषण प्रतियोगिता में कमलाड़ जोन की यशस्विनी अग्रवाल ने प्रथम, जबकि बेचड़ का बाग के आंतरिक ने द्वितीय स्थान हासिल किया। एकलगान में बड़ोन की मुस्कान पहले और भाटगढ़ की शीतल दूसरे स्थान पर रही। छात्र वर्ग की दो सौ मीटर दौड़ में बेचड़ का बाग के अमन ने पहला, कमलाड़ के अंकित ने दूसरा स्थान हासिल किया। एकांकी प्रतियोगिता का खिताब कमलाड़ जोन के नाम रहा। इससे पूर्व छात्राओं की कबड्डी प्रतियोगिता में बेचड़ का बाग ने कमलाड़ को पराजित कर खिताब जीता। खो-खो में बढ़ोन ने भाटगढ़ को हराया। छात्र वर्ग के कबड्डी मुकाबले में कमलाड़ ने बेचड़ का बाग और भाटगढ़ ने बढ़ोन को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। छात्र वर्ग की कबड्डी का फाइनल मुकाबला कमलाड़ और भाटगढ़ के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता में शिक्षा खंड ददाहू के सभी चार जोन से 152 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन शनिवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed