फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कॉलेज कैंपस में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़

कॉलेज कैंपस में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़

Tue, 25 Jul 2017 10:58 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज कैंपस में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय पांवटा में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। कॉलेज में घुसकर बाहरी युवाओं ने लड़की से सरेआम छेड़छाड़ की। इस संदर्भ में परिजनों ने कॉलेज प्राचार्य को भी शिकायत की है लेकिन प्राचार्य ने भी ठोस कार्रवाई नहीं की। प्राचार्य ने जांच कमेटी गठित करने की बात कही है। जबकि यह मामला आंतरिक शिकायत समिति (महिला सेल) को दिया जाना चाहिए था। शिकायत के बावजूद छेड़छाड़ के आरोपी खुले में घूम रहे हैं।
राजकीय महाविद्यालय पांवटा में आउट साइडर्स पहुंच कर छात्रा से छेड़छाड़ करते हैं। इसके बाद आराम से भाग जाते हैं। पीड़ित छात्रा के परिजनों की तरफ से लिखित शिकायत दी गई लेकिन ऐसे शरारती तत्वों को नहीं पकड़ा जा सका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पांवटा कॉलेज परिसर में शनिवार को बाहरी युवाओं ने कॉलेज की एक छात्रा से सरेआम छेड़छाड़ की। इसके बाद कैंपस से भाग खड़े हुए। छात्रा ने तुरंत ही कॉलेज प्राचार्य को शिकायत की। पीड़ित छात्रा के परिजन भी प्राचार्य के पास शिकायत लेकर पहुंचे। नियमानुसार विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (उच्चतर शैक्षिक संस्थानों में महिला कर्मचारियों एवं छात्रों के लैंगिक उत्पीड़न के निराकरण, निषेध एवं इसमें सुधार) विनियम, 2015 के अंतर्गत गठित आंतरिक शिकायत समिति (महिला सेल) को मामला दिया जाना चाहिए। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखना भी आवश्यक है लेकिन एक अलग समिति बना कर शायद मामले को ज्यादा गंभीरता से लिया ही नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला के कोटखाई में गुड़िया के साथ हुई हैवानियत के बाद इस तरह की वारदातों पर सख्ती से निपटने की जरूरत है। कॉलेज कैंपस में सीसीटीवी लगे हैं। पीड़िता को इसकी फुटेज दिखा कर आरोपियों तक पहुंचा जा सकता है।
बॉक्स के लिए--
जांच को कॉलेज में कमेटी गठित कर दी गई है : प्राचार्य
पांवटा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केवी सिंह ने कहा कि शिकायत मिली है। एक कमेटी गठित कर दी गई है। पांवटा पुलिस थाने में भी सूचित कर दिया है। जांच टीम को कॉलेज प्रशासन सहायता करेगा।

--
शिकायत की होगी गहनता से जांच: डीएसपी
डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच होगी। कॉलेज परिसर में पहुंचने वाले आरोपी आउट साइडर्स को बख्शा नहीं जाएगा। जांच टीम कॉलेज कैंपस में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालेगी।
-कॉलेज कैंपस में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़
--आउट साइडर्स कर रहे कैंपस में पहुंच कर छात्राओं से छेड़छाड़
--कॉलेज प्राचार्य ने शिकायत के बावजूद नहीं की ठोस कार्रवाई
पीड़िता के परिजनों ने लिखित शिकायत सौंपी, जांच कमेटी गठित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed