फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पांवटा में स्कूली बच्चों ने निकाली विधिक जागरूकता रैली

पांवटा में स्कूली बच्चों ने निकाली विधिक जागरूकता रैली

Sat, 18 Nov 2017 07:58 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
पांवटा में स्कूली बच्चों ने निकाली विधिक जागरूकता रैली
court
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा शहर में शनिवार को विधिक जागरूकता रैली निकाली गई जिसे एसीजेएम पांवटा साहिब विवेक खनाल ने हरी झंडी देकर रवाना किया। रैली में गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा, कन्या रावमापा पांवटा व स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा के बच्चों ने भाग लिया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों को निशुल्क विधिक सहायता के बारे में जागरूक किया। सब डिविजनल लीगल सर्विसेज कमेटी के चेयरमैन एवं एसीजेएम पांवटा साहिब विवेक खनाल ने कहा कि पात्र लोगों तक मुफ्त विधिक सहायता पहुंचना जरूरी है। इसके लिए एक पैनल गठित किया गया है। गठित पैनल में शामिल वकील व स्वयंसेवक घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। युवा वर्ग विधिक जन जागरूकता में अहम कड़ी का कार्य कर सकता है।
विज्ञापन


इस मौके पर सहायक जिला न्यायवादी आरके शर्मा व पांवटा बार एसोसिएशन अध्यक्ष पंकज खंडूजा ने भी बच्चों को निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पात्र महिलाएं, एससी-एसटी वर्ग, सामान्य वर्ग के एक लाख से कम वार्षिक आय व विशेष परिस्थितियों में जैसे फसल खराब होने, आपदा में घर गिरने व आग लगने के मामलों में भी मुफ्त कानूनी सहायता को आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने रैली के दौरान ‘जन-जन को हो फायदा, मुफ्त कानूनी सहायता’, ‘कानूनी जानकारी पाओ जी, फ्रंट ऑफिस में आओ जी’ व ‘मुकदमों का हो जल्द निपटारा लोक अदालत का लक्ष्य हमारा’ जैसे नारों से लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया। रैली शहर के मुख्य बाजार, गीता भवन से होते हुए मिनी सचिवालय तक पहुंची।

इस अवसर एपीपी आरके शर्मा, बार संघ प्रधान पांवटा पंकज खंडूजा, सुपरिंटेंडेंट रूपराम रमौल, दिनेश टिगाला, रूपचंद भनोट, अमित चौहान, मीना ठाकुर, संजीव कुमार, रजनीश मिश्रा, जगबीर सिंह, बलवंत सिंह, नीरज गुप्ता व ज्ञान तोमर समेत स्कूल के शिक्षक मौजूद रहे।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed