{"_id":"5cdae377bdec22070d459973","slug":"61557848951-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल कालीन से होकर मतदान करने जाएंगे मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल कालीन से होकर मतदान करने जाएंगे मतदाता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। सिरमौर के दस पोलिंग बूथों पर मतदाता लाल कालीन से होकर मतदान करने जाएंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में दो-दो आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। यहां पर कुर्सी, शरबत और बच्चों की देखभाल की व्यवस्था की जाएगी।
रेणुका विस क्षेत्र के 123 मतदान केंद्रों में से दो को आदर्श मतदान केंद्र की श्रेणी में शामिल किया गया है। यहां 19 मई को मतदान के दिन बाकायदा मतदाताओं की खातिरदारी की जाएगी। वोटरों के स्वागत के लिए जहां रेड कारपेट बिछाया जाएगा वहीं मतदाताओं को शरबत पिलाने की व्यवस्था भी की जाएगी। यह व्यवस्था केवल निर्धारित आदर्श मतदान केंद्रों में ही होगी। जहां स्वयंसेवक मतदाताओं की खातिरदारी करेंगे। यही नहीं, बुजुर्गों के लिए कुर्सी की व्यवस्था भी की जा रही है। यहां बीएलओ फूलमालाओं से मतदाताओं का स्वागत करेंगे।
चयनित मतदान केंद्रों में अंधेरी और संगड़ाह-1 मतदान केंद्र शामिल हैं। इन दो मतदान केंद्रों में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। इस वजह से यहां महिला कर्मचारियों को ही तैनात किया जा रहा है। इन मतदान केंद्रों पर महिलाओं के बच्चों की देखरेख के लिए खिलौनों और आंगनबाड़ी सहायिकाएं भी तैनात की जाएंगी। इसके अतिरिक्त दस मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग की व्यवस्था भी की जा रही है। जहां बाकायदा वीडियोग्राफी के जरिए मतदान करवाया जाएगा। वेबकास्टिंग के लिए चुने गए मतदान केंद्रों में नौहरा-2, शामरा, बझौन, खरोटियों, ब्योंग टटवा, बैडोन, बेचड़ का बाग, पनार कल्याण, ददाहू-1, भरोग बनेड़ी मतदान केंद्र शामिल हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी संगड़ाह राहुल कुमार ने यह जानकारी दी है।