फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   युवक की हुई है हत्या, पुलिस ने दर्ज किया दुर्घटना का मामला

युवक की हुई है हत्या, पुलिस ने दर्ज किया दुर्घटना का मामला

Tue, 27 Nov 2018 10:04 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
युवक की हुई है हत्या, पुलिस ने दर्ज किया दुर्घटना का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के बद्रीपुर-किशनपुरा सड़क पर 22 अक्तूबर को मिले युवक के शव के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक के परिजन इस मामले को हत्या से जोड़ रहे हैं। जबकि, पुलिस ने सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया है। इसको लेकर मंगलवार को किशनपुरा के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी सिरमौर रोहित मालपानी से मिला। ग्रामीणों ने एसपी को सारे घटनाक्रम की जानकारी दी और इस मामले में हत्या की धारा जोड़ने की मांग उठाई। किशनपुरा गांव के जसपाल, जगदीश कुमार, शेर सिंह, जगीरो देवी, संजना, तारो देवी, प्रेम कौर, रामस्वरूप, कमला, जसमेर सिंह, राणाराम, मधुरानी, सलिंद्र कौर, बलविंद्र सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मुकेश कुमार को मारने के बाद सड़क किनारे फेंका गया है, लेकिन पुलिस ने दुर्घटना का केस बनाकर मामला रफा-दफा कर दिया। उन्होंने बताया कि 21 अक्तूबर की रात मुकेश एक जन्मदिन की पार्टी में गया था, जहां कुछ लोगों के साथ उसका झगड़ा हो गया। उन्होंने संदेह जताया कि इस दौरान उसके भाई के सिर पर आरोपियों ने किसी चीज से प्रहार कर दिया और रात के अंधेरे में ही उसे सड़क किनारे फेंक दिया। यदि सड़क दुर्घटना होती तो बाइक भी क्षतिग्रस्त होती। यही नहीं, सड़क दुर्घटना में युवक को भी चोटें आतीं, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। इसके बारे में पांवटा पुलिस के अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी गई है। बाकायदा मामले में संलिप्त लोगों के नाम पुलिस को दिए गए हैं। बावजूद इसके ऐसे लोगों से पुलिस ने कोई पूछताछ नहीं की है। उन्होंने एसपी से गुहार लगाई कि यह मामला हत्या की धारा में दर्ज किया जाए जिससे मृतक को इंसाफ मिल सके। ग्रामीणों ने बताया कि इसके बारे में मुख्यमंत्री के साथ-साथ उपायुक्त सिरमौर को भी पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed