{"_id":"5b5ca5644f1c1b6f668b5edb","slug":"61532798308-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान ढहे, डेढ़ दर्जन सड़कें बंद, आठ बसें फंसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान ढहे, डेढ़ दर्जन सड़कें बंद, आठ बसें फंसीं
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
सिरमौर जिला के लानाचेता में बाढ़ के चलते नाले में तबदील सड़क को पार करते वाहन।
- फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। जिले में चार दिन से लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए अब आफत बन गई है। बारिश से भूस्खलन जारी है। सड़कों पर पेड़, मलबा और बड़े पत्थर गिरने से आवाजाही ठप हो गई। शनिवार को सिरमौर के विभिन्न रूटों पर एचआरटीसी की आठ बसें फंस गईं। लिहाजा, यात्रियों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। करीब डेढ़ दर्जन सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह ठप रही। नदी-नाले उफान हैं। कई जगह बारिश ने भारी तबाही मचाई। उपमंडल संगड़ाह में दो पक्के और दो कच्चे मकान गिर गए हैं। इसके अलावा सात पशुशालाएं ढह गईं, जबकि एक घराट भी पानी के बहाव में बह गया। पच्छाद क्षेत्र के राजगढ़ में भी घरों के गिरने का खतरा बना हुआ है। शनिवार को राजगढ़-टौंडा सड़क पर एक बस फंसी रही। सराहां-देवली टिक्करी में एक, ददाहू-संगडाह सड़क पर दनोई के समीप दो, शिलाई में दो और रामाधौण में भी दो बसें फंसी रहीं। भारी बारिश के कारण शनिवार को हरिपुरधार-रेणुका, राजगढ़-हरिपुरधार, कौटीबौंच-शिलाई, सराहां-चलाना, नाहन-रामाधौण, ददाहू-संगड़ाह, सराहां-देवली टिक्करी, राजगढ़-टौंडा, नौहराधार-पालर, कौलांवालाभूड़-सराहां, कौंथरों-कालाअंब आदि मुख्य सड़कें काफी समय तक बंद रहीं। हालांकि, दोपहर बाद कुछ सड़कों पर आवाजाही बहाल हो पाई।
संगड़ाह के इन लोगों के ढहे मकान
संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह में अंधेरी के देवराज का रिहायशी मकान और टिकरी डसाकना के प्रताप सिंह का निर्माणाधीन मकान बारिश से ढह गया। वहीं, तपेंदर डूंगी, निर्मला संगड़ाह, पुन्नुराम उंगर कांडो, रामचंद्र, खजान सिंह, सनिया राम गात्ता मंडवाच, बिशन सिंह सेल, सतपाल सेंज के कच्चे मकान भी गिर गए हैं। मानल दोची के धर्मदास का घराट घराट पानी के तेज बहाव से जमींदोज हो गया है। जानकी देवी सेंज की पशुशाला गिरने से एक मवेशी की मौत हो गई। शीलाहन गांव के दीपराम का पक्का मकान गिरने से 15 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। सैंज पंचायत के अरट गांव के मोहन सिंह के घर के आगे लगा डंगा ध्वस्त होने के कारण उसके मकान को खतरा पैदा हो गया है। भवाई के दीपक की एक पशुशाला भी ढह गई है। उधर, एसडीएम राजेश धीमान ने बताया कि क्षेेत्र में हो रही बरसात से हो रहे नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।
राजगढ़ में 11 गोशालाओं को नुकसान
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ क्षेत्र में 11 लोगों की गोशाला और मकानों को क्षति पहुंची है। राजस्व विभाग ने तीन लाख 36 हजार रुपये का नुकसान आंका है। तहसीलदार राजगढ़ विवेक नेगी ने बताया कि मस्तराम थानाधार, सुनील डिंबर, जोगेंद्र दत्त टिक्करी, यशवंत सिंह धामला, दलीप सिंह पैण कुफ्फर और राजेंद्र बेंता की पशुशालाओं के साथ-साथ केसरू दगोह, हितेंद्र भलग, सुभाष चंद पैण कुफ्फर, सहीराम धामला के मकान और संजीव साहनी की दुकान को क्षति पहुंची है। कानूनगो रणवीर ठाकुर ने बताया कि तहसील परिसर में लगे वर्षा मापक यंत्र में 93-1 मिलीलीटर वर्षा हुई।