फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   खारा जंगल में अजगर ने निगला कक्कड़

खारा जंगल में अजगर ने निगला कक्कड़

Fri, 27 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खारा जंगल में अजगर ने निगला कक्कड़
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ग्राम पंचायत जामनीवाला के साथ लगते खारा जंगल में एक अजगर ने कक्कड़ निगल लिया। चारा लेने जंगल की ओर निकले युवाओं ने कक्कड़ को छटपटाते देखा तो बचाने के प्रयास शुरू कर दिए। करीब एक घंटे तक जंगल में अजगर के मुंह से कक्कड़ को छुड़ाने की भरसक कोशिश की गई। जब तक कक्कड़ को अजगर के मुंह से बाहर निकाला गया, तब तक वह दम तोड़ चुका था। यही नहीं, कक्कड़ बचाने के प्रयास में चले संघर्ष में अजगर ने भी दम तोड़ दिया। जामनीवाला पंचायत प्रधान मनप्रीत कौर ने बताया कि इस तरह की सूचना मिली थी। पंचायत के कुछ युवाओं ने जंगल में आहट सुनी। समीप जाकर देखा तो कक्कड़ को अजगर निगलने का प्रयास कर रहा था। आसपास के युवाओं को तुरंत सूचित कर दिया। मौके पर युवा और ग्रामीण एकत्र हो गए। इसके बाद लंबे डंडे लेकर अजगर के मुंह से कक्कड़ को छुड़ाने के प्रयास शुरू हो गए। काफी प्रयास कर डंडों के सहारे अजगर के मुंह से कक्कड़ को बाहर निकाला लिया गया। इसी प्रयास में अजगर की भी मौत हो गई। कक्कड़ को बाहर निकाल तो लिया गया लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed