फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   हरियाणा के अशोक ने जीती छिंज स्पर्धा

हरियाणा के अशोक ने जीती छिंज स्पर्धा

Sat, 08 Sep 2018 11:25 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के अशोक ने जीती छिंज स्पर्धा
हरियाणा के पहलवान अशोक ने जीती कुश्ती प्रतियोगिता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राजपुर (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा की ग्राम पंचायत मानपुर देवड़ा में छिंज का आयोजन किया गया। पांवटा के पूर्व विधायक किरनेश जंग बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। मानपुर देवड़ा पंचायत प्रधान कृष्ण चंद, उपप्रधान राजेश कुमार एवं छिंज कमेटी प्रधान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।

किरनेश ने छिंज कमेटी को 5100 रुपये दिए। फाइनल मुकाबला हरियाणा के अशोक कुमार और अंकुश पहलवान के बीच हुआ। इसमें अशोक पहलवान विजयी रहे। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा के पहलवान अशोक का मुकाबला पंजाब के शेखर पहलवान से हुआ। इसमें अशोक विजयी रहे और फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में अंकुश का मुकाबला रणजीत से हुआ। इसमें अंकुश विजयी रहे। मुख्यातिथि किरनेश जंग ने विजेता पहलवान अशोक को 5100 रुपये व ट्रॉफी और उपविजेता पहलवान अंकुश को 3100 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पातलियो पंचायत के प्रधान दाता राम, पूर्व प्रधान प्रीतपाल, मजदूर नेता प्रदीप चौहान, भगानी पंचायत के उपप्रधान पृथ्वी चंद, लाल सिंह, कुशलपाल, दुगल सिंह, अनिल जैन, जवाहर सिंह, कल्याण सिंह, तौहीद, सितार मोहम्मद, मदन, सुरेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed