{"_id":"5bfd7008bdec22416e6264fd","slug":"41543335944-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहे का गर्म स्लैब गिरने से कामगार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहे का गर्म स्लैब गिरने से कामगार की मौत
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा पुलिस थाने के तहत धौलाकुआं के एक उद्योग में आयरन का गर्म स्लैब (उच्च तापमान का बेस्ड आयरन) गिरने से एक कामगार की दर्दनाक मौत हो गई है। गर्म स्लैब गिरने से कामगार बुरी तरह से झुलस गया था। हालांकि, गंभीर अवस्था में कामगार को अस्पताल पहुंचाया गया था लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। माजरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक धौलाकुआं स्थित एक औद्योगिक इकाई में सोमवार रात को उत्तर प्रदेश मुजहां बनवीरपुर खीरी निवासी कामगार श्रवण कुमार (24) पुत्र पुतई राम कार्य कर रहा था। कार्य के दौरान कामगार के ऊपर अचानक गर्म लोहे का स्लैब गिर गया। घायल कामगार श्रवण कुमार को देर रात ही सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। उच्च तापमान वाला स्लैब कामगार पर गिरने से वह बुरी तरह से झुलस गया था। बताया जा रहा है कि कच्चे लोहे को उच्च तापमान में पिघलाया जाता है। इसे बाद में बेस्ड मैटीरियल को डंप किया जाता है। सिविल अस्पताल पांवटा के वरिष्ठ डॉक्टर कमाल पाशा ने कहा कि अस्पताल पहुंचने से पहले कामगार श्रवण ने दम तोड़ दिया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। माजरा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि यूपी के मुजहां बनवारी खीरी निवासी कामगार श्रवण कुमार (24) पुत्र पुतई की धौलाकुआं इकाई में हुए हादसे में मौत हो गई है। माजरा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।